Accident: आमने-सामने से भिड़ गए दो ट्रक, लग गई आग; 2 की जिंदा जलकर मौत, चालक को आ गई थी नींद

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमे दो ट्रकों की आमने सामने की टक्कर में एक ट्रक के चालक और परिचालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रक के चालक-परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक का केबिन काटकर शवों को बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार, बुधवार की रात करीब 12 बजे झांसी-कानपुर हाईवे पर झांसी की ओर से गिट्टी भरकर एक ट्रक कानपुर की तरफ जा रहा था। इसी बीच चिरगांव के पास चालक को झपकी आ गई और ट्रक डिवाइडर को पार कर दूसरी ओर चला गया। तभी दूसरी तरफ से आ रहे एक अन्य ट्रैक से उसकी भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों डंपर में आग लग गई। टक्कर के बाद आग लगने से झांसी की ओर से जा रहे ट्रक के चालक-परिचालक की मौके पर जलकर मौत हो गई।

two trucks caught fire after collision on jhansi kanpur highway driver and helper burnt alive

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक-परिचालक के शवों को काफी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला। वहीं दूसरे ट्रक के घायल चालक-परिचालक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। घटना के बाद हाईवे पर लगभग दो-तीन घंटे जाम लग रहा। चार दमकल की मदद से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। मरने वाले चालक की पुष्टि रामजी पुत्र पप्पू गौड़ और परिचालक की रंजय पुत्र रामकिशुन निवासी चंदौली के रूप में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+