तीन तलाक: 5 रुपए की वजह से दो सगी बहनों की जिंदगी कर दी बर्बाद!

तलाक देने वालों पर सख्त कार्रवाई हो, साथ ही जिसका तलाक हो गया है उनको अपना और बच्चों का पालन पोषण करने हेतु खर्चा मिले जिससे वो अपने बच्चों को पाल सकें।

मेरठ। तीन तलाक पर आये सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद तलाक पीड़ित मुस्लिम महिलाएं फैसले से खुश हैं। मेरठ में भी तलाक पीड़ित दो बहनों का कहना है कि कोर्ट का जो फैसला आया है, वो बिल्कुल सही है। वो कोर्ट के फैसले से सहमत हैं लेकिन इसका कानून भी बनना चाहिए। तलाक देने वालों पर सख्त कार्रवाई हो, साथ ही जिसका तलाक हो गया है उनको अपना और बच्चों का पालन पोषण करने हेतु खर्चा मिले जिससे वो अपने बच्चों को पाल सकें।

दो सगे भाइयों से हुई थी दोनों बहनों की शादी

गौरतलब है कि मेरठ के खरखौदा थाना के गाँव नरहड़ा की रहने वाली दो सगी बहनें हैं, अमरीन और फरहीन। दोनों की शादी भावनपुर थाना इलाके के लडपुरा में दो सगे भाइयों से हुई थी । नम आँखों से दोनों बहनें बताती हैं कि एक दिन अमरीन के बच्चे ने फरहीन के पति से पांच रुपये मांगे जिस पर उस ने कहा कि मेरे पास नहीं है।

बच्चे ने पांच रुपए मांगा जिसके बाद हुआ तलाक

बच्चे ने पांच रुपए मांगा जिसके बाद हुआ तलाक

फिर फरहीन ने अपने पति से बच्चे को पैसे देने को कहा तो फरहीन के पति ने फरहीन को मारा और एक लाख रुपया अपने घर से लाने को कहा तो फरहीन ने मना कर दिया। आरोप है कि फिर फरहीन के पति ने उसको पीटा और तीन तलाक दे दिया। इसके बाद फरहीन को उसके घर छोड़ दिया गया।

दोनों बहनों की मुश्किल में जिंदगी

दोनों बहनों की मुश्किल में जिंदगी

दोनों बहनें तभी से अपने मायके में रह रही हैं। इस मामले में पीड़ितों की ओर से अभियोग भी पंजीकृत कराया लेकिन आरोपियों पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बेहद गरीब परिवार की दोनों बेटियां अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ मुश्किलों के दौर से गुज़र रही हैं। माँ बाप को आस है कि उन्हें अब न्याय मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+