UP: एक बाइक पर 8 लोग.. पिकअप से भयानक टक्कर; पति-पत्नी की मौत, 6 बच्चों की हालत नाजुक
यूपी में लगातार सड़क हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद लोग ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। बहराइच जनपद में सोमवार रात एक ऐसा ही दुखद हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। हैरानी की बात तो ये है कि मृत पति-पत्नी और उनके 6 बच्चे एक ही बाइक पर सवार थे।
बहराइच जिले के एसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि थाना रामगांव क्षेत्र के काजिजोत निवासी दुर्गेश अपनी पत्नी व 6 बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल जा रहे थे। इसी बीच कोतवाली देहात इलाके में तेज रफ्तार एक पिकप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई।

वहीं इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार बच्चों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिनका इलाज बहराइच जिला अस्पताल में चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी द्वारा दी गई जानकारी अनुसार, इनमे से दो बच्चों की हालत ज्यादा नाजुक होने के चलते उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications