बोरे में ठूसकर फेंकी गई महिला और लड़के की लाश, देख लोगों के उड़े होश

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में बोरे में बंद एक युवक और युवती की बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो दोनों की हत्या कर फैंका गया है। फिलहाल पुलिस दोनों शवों के शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

Two dead bodies found in sack in mathura

घटना मथुरा के यमुनापार थाना क्षेत्र के गांव गौसना की है। जहां खाली पडे प्लाट से बोरों में भरे दोनों शवों को बरामद किया गया है। पुलिस की मानें तो एक युवक और युवती का शव मिला है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने प्लाट बंद बोरों में शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बंद बोरों को खोला तो उसमें एक युवक और युवती की लाश पड़ी मिली।

हालांकि अभी तक दोनों शवों की शिनाख्त नही हो पाई है। मृत युवक-युवतियों की उम्र 20-25 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस की मानें तो दोनों की हत्या करके शवों को यहां लाकर फैंक गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, घटना का शीघ्र खुलासा कर दिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+