Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लखनऊ: सड़क पर बाइक टकराने पर युवक की कनपटी पर मार दी गोली, हुई मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में यहियागंज इलाके में ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने युवक को सरेआम गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया गया है। बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद में अनस की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त अनस दोस्त शारीक के साथ खरीदारी कर घर लौट रहा था।

 two criminals on bike shot a boy in lucknow

दबंगों ने युवक को मारी गोली

बता दें, घटना का सीसीटीवी फुटेज जारी किया गया है। जिसमें बदमाश मृतक अनस और उसके साथी को ओवरटेक करते हुए नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक अनस को किसी साजिश के चलते गोली मारी गई है।मालूम हो कि, लखनऊ के याहियागंज इलाके में ओवरटेक करने को लेकर कुछ लोगों में विवाद हो गया। जिसके बाद कुछ दबंगों ने अनस को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। दरअसल, अनस की गाड़ी एक युवक की गाड़ी से टकरा गई जिसके बाद विवाद होने लगा। देखते देखते विवाद बढ़ गया और दूसरे पक्ष के लोगों ने अनस को गोली मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को आनन-फानन में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

आरोपियों की हुई पहचान
मौके से फरार हुए दबंगों की गाड़ी नंबर से पहचान कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी नंबर को जारी कर दिया है। जो यूपी 32 EX 3489 पैसन प्रो है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की मदद से भी उन्हें पहचाना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- युवक के ऊपर से गुजर गई तेज ट्रेन, जिंदा बचा लेकिन कट गईं उंगलियां, वीडियो

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+