युवक के ऊपर से गुजर गई तेज ट्रेन, जिंदा बचा लेकिन कट गईं उंगलियां, वीडियो
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक के ऊपर से पूरी मालगाड़ी ट्रेन गुजर गई और युवक जिंदा बच गया। हालांकि युवक की जान तो बच गई लेकिन उसका एक हाथ की तीन उंगलियां कट गई। मालगाड़ी गुजरने के बाद युवक को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जहां उसको उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई।

पूरी घटना बीते मंगलवार की दोपहर थाना सदर बाजार के रेलने स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन की है। हरदोई निवासी दया शंकर रेलवे स्टेशन पर बैठा था। तभी एक मालगाड़ी आई और युवक सीधे उस मालगाड़ी के आगे कूद गया। तभी सटेशन पर चीखपुकार मचने लगी और सभी लोग मालगाड़ी की ओर भागे लेकिन उस युवक के उपर से मालगाड़ी गुजरती गई। लोगों को लगा कि युवक की मालगाड़ी से कटने से मौत हो गई है। जब ट्रेन गुजरी तभी युवक रोता हुआ उठ खड़ा हुआ और लोगों ने उसे रेलवे ट्रैक से उठाकर प्लेटफॉर्म पर लाए और उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया।
घायल युवक के मुताबिक गांव मे उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया था। कब्जा करके उसकी जमीन को बेच दिया गया। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है और एक भाई है जो लखनऊ में नौकरी करता है।
ये भी पढ़ें- यूपी: एमपी-एमएलए कोर्ट ने राज बब्बर के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट












Click it and Unblock the Notifications