Ghosi Vidhansabha में अब तक दो बार हो चुके हैं उपचुनाव, जानिए इससे पहले किसने मारी थी बाज़ी

Ghosi Vidhansabha सीट पर हुए उपचुनाव का रिज़ल्ट शुक्रवार को घोषित होने वाला है। किसी पार्टी ने जीत दर्ज की इसका खुलासा हो जाएगा। आपको बता दें कि घोसी विधानसभा सीट पर अब तक दो बार उपचुनाव हो चुके हैं। इससे पहले कौन सी पार्टी का परचम लहराया था, यह आपको आगे बताएंगे। पहले घोसी के बारे में कुछ रोचक जानकारी बताने जा रहे हैं।

घोसी विधानसभा क्षेत्र जिले की मात्र एक ऐसी विधानसभा सीट है, जिसका अस्तित्व परतंत्र भारत से ही है। 1935 में ब्रिटिश संद ने भारत के लोगों को शासन का अधिकारी दिया, जिसके बाद ही 1937 में संयुक्त प्रांत (मौजूदा वक्त में उत्तर प्रदेश) में अंतरिम सरकार के गठन के लिए चुनाव हुआ।

Ghosi Vidhansabha

आजमगढ़ जनपद में सिर्फ दो विधानसभा क्षेत्र आजमगढ़ और घोसी बनाए गए थे। घोसी में विधानसभा क्षेत्र में घोसी, सगड़ी और मधुबन (पहले नत्थूपुर नाम था) शामिल था। उस समय में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पंडित अलगू राय शास्त्री थे, वहीं ब्रिटिश समर्थित प्रत्याशी नरसिंह राय शर्मा एडवोकेट थे। पंडित अलगू राय शास्त्री ने जीत दर्ज की थी।

घोसी विधानसभा सीट पर 5 सितंबर 2023 को हुए उपचुनाव के नतीजे शुक्रवार (8 सितंबर 2023) घोषित हो जाएंगे। इससे पहले भी घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो चुके हैं, साल 2019 में हुए उपचुनाव में सपा के दारा सिंह चौहान ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय राजभर को चुनावी मात दी थी। इस बार किस पार्टी का परचम बुलंद होता है, वह दोपहर बाद साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+