इलाहाबाद जा रही मालगाड़ी इटावा में दुर्घटनाग्रस्त, हादसे के दौरान दो हिस्सों में बंटी गाड़ी
पूरी रात रेलवे अफसरों ने कड़ी मशक्कत कर हादसे पर काबू पाया। इसके बाद बड़ी मुश्किल से सुबह 6 बजे गाड़ी इलाहाबाद के लिए रवाना की जा सकी।
इटावा। इलाहाबाद जा रही एमटी बॉक्स मालगाड़ी इटावा के इकदिल रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मेन लाइन से लूप लाइन पर जाते समय ये दुर्घटना हुई। बता दें कि हादसे के दौरान मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। पूरी रात रेलवे अफसरों ने कड़ी मशक्कत कर हादसे पर काबू पाया। इसके बाद बड़ी मुश्किल से सुबह 6 बजे गाड़ी इलाहाबाद के लिए रवाना की जा सकी।













Click it and Unblock the Notifications