हादसे में युवक की मौत, पूरी रात किसी को नहीं लगी भनक, सुबह गठरी में बांधकर पुलिस ने पीएम के लिए भेजा

Lucknow, UP News: राजधानी लखनऊ से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप खुद ही इंसानियत पर सवाल उठाने लगेंगे। राजधानी लखनऊ में सड़क पार करते समय एक युवक को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मौत हो जाने के बाद उसके ऊपर से रात भर वाहन गुजरते रहे। कई वाहनों के गुजरने के बाद उसकी डेड बॉडी के कई टुकड़े हो गए। बताया जा रहा है कि रात भर वाहन गुजरते रहे उसके बाद सुबह में जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

tragic-accident-in-lucknows

उसके बाद मृतक के शरीर के टुकड़े को समेटने के बाद पुलिस ने एक गठरी में उसे बांधा और फिर मृतक के डेड बॉडी के टुकड़े को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस पूरे मामले को जिसने भी सुना वह हैरान रह गया। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

यह पूरा मामला राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत संकल्प पेट्रोल पंप के समीप की है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप के समीप मध्य रात्रि में एक युवक सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार के अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया।

टक्कर लगने के बाद उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती तब तक उसके ऊपर से कई गाड़ियां गुजर चुकी थी। सोचने वाली बात यह भी है कि रात में कोई अपनी गाड़ी रोक कर यह नहीं देखना चाहा कि वह इंसान है।

कई गाड़ियों के गुजरने के चलते उसकी डेड बॉडी टुकड़े-टुकड़े में हो गई थी। फिलहाल इस बारे में इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि मौके पर मृतक के शरीर के पार्ट्स टुकड़े में मिले थे। इसके अलावा उसके कपड़े भी मिले थे जिनको कब्जे में लिया गया है और संभाल कर रखा गया है। मृतक की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई लेकिन अभी तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। उसके कपड़े सुरक्षित रखे गए हैं जिससे उसकी पहचान हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+