UP News: कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 6 घायल
नई दिल्ली, 01 अगस्त। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में 6 कांवड़िए घायल हो गए। जिस वक्त हादसा हुआ ट्रैक्टर ट्रॉली में 50 लोग सवार थे।

यह घटना सोमवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में तब हुई जब एक ट्रैक्टर ट्रॉली ओवरस्पीड से हैदराबाद थाना क्षेत्र से गुजर रहा था। ट्रैक्टर ट्रॉली में 50 कांवड़ियों का दल सवार था। ट्रैक्टर हैदराबाद थाना के पास तेज गति से कारण अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि करीब 50 कांवड़ियों का एक दल गोला गोकर्ण नाथ के पवित्र शिव मंदिर में जल चढ़ाकर शाहजहांपुर जिले की ओर लौट रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस वक्त कंवड़ियों का वाहन अनियंत्रित हुआ ट्रैक्ट्र की गति काफी तेज थी। चालक ने इसे नियंत्रित करने का काफी प्रयास किया। हालांकि गनीमत ये रही कि ट्राली में बैठे अधिकतर कांवड़िए गंभीर जख्म से बच गए। हादसे में घायल हुए 6 कांवड़ियों को चोटें आईं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल कांवड़ियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैदराबाद थाना पुलिस के मुताबिक घायलों की हालत स्थिर है।












Click it and Unblock the Notifications