यूपी में दूसरे चरण के दौरान 66 फीसदी और उत्तराखंड में 69 विधानसभा सीटों पर 68 फीसदी मतदान
यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के दूसरे चरण के खत्म हो जाने के बाद दिल्ली में चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि शाम को पांच बजे तक 66 फीसदी मतदान हो चुका है।
Uttar Pradesh
oi-Sachin
By Sachin Yadav
नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के दूसरे चरण के खत्म हो जाने के बाद दिल्ली में चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि शाम को पांच बजे तक 66 फीसदी मतदान हो चुका है।
चुनाव आयोग के अधिकारी विजय देव ने बताया कि चुनाव के दौरान आचार संहिता का सख्ती से साथ पालन किया गया है। चुनाव आयोग ने बताया कि दूसरे चरण के दौरान 3.29 लाख लीटर शराब, 1.9 किलो सोना जब्त, 3.32 लाख लोगों को पाबंद किया गया है।
चुनाव आयोग ने बताया कि 2403 वीवीपैड्स इस्तेमाल किए गए हैं। चुनाव आयोग ने कहा दूसरे चरण के मतदान के दौरान 117 खराब ईवीएम मशीनों को बदला गया है।
वहीं उत्तराखंड में 69 विधानसभा सीटों पर 68 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला। चुनाव आयोग ने बताया कि इस दौरान 3.38 करोड नगद, 147 अवैध हथियार, 1.01 लाख लीटर शराब और 81.20 किलो ड्रग पकडा गया है।
वहीं चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनावों को देखते हुए आगे भी अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं।