Today Weather: यूपी के 42 जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट, बारिश होगी या कोहरा, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?
Today weather: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। बारिश की वजह से उत्तर भारत में ठंड का कहर बढ़ गया है। कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इधर, IMD ने शनिवार को यूपी के 43 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी द्वारा जारी लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश के 42 जनपदों में बीते 24 घंटे में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश तथा कुछ स्थानों पर मूसलाधार बरसात के संकेत हैं। इसके अलावा मेघ गर्जन के साथ ही वज्रपात होने की संभावना अधिक जाहिर की गई है।

इन जनपदों में बारिश और वज्रपात की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनोर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, संभल, बदायूँ, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झाँसी, ललितपुर और आसपास के जनपदों में बारिश के साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है।
मथुरा और आगरा में जमकर हुई बरसात
इधर शुक्रवार की रात में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम अचानक बदल गया। मथुरा और आगरा जनपद में करीब 1 घंटे तक बरसात हुई। बरसात के चलते इन जनपदों के साथ ही आसपास के जनपदों में गलन बढ़ गई है। इसके अलावा शुक्रवार दोपहर में गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में भी बरसात हुई थी।
लगातार हो रही बारिश के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में दिन में भी तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। अगर शनिवार को भी इन जिलों में बारिश होती है तो ठंड और बढ़ जाएगी और शीतलहर का प्रकोप भी देखने को मिलेगा।
अगले 48 घंटों में बड़े बदलाव की संभावना
वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। उन्होंने यह भी संभावना जताई कि अगले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश के तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications