बहन की शादी धूमधाम से करने के लिए बना लिया गैंग, करने लगा वारदात
मिर्जापुर। बहन की शादी धूमधाम से करने के लिए युवक ने अपने साथियों के साथ बाइक चौर गैंग बना डाला। छात्रों का यह गैंग भी अपने सपने पूरे करने के लिए ताबड़तोड़ बाइक चोरी को अंजाम देने लगा। छात्रों के इस गिरोह को मिर्जापुर पुलिस ने भोर में नगर के नटवा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने किया।

थाना और क्राइम ब्रांच की टीम ने की कार्रवाई
एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि जिले में आए दिन हो रही बाइक चोरी की घटना पर अंकूश लगाने के लिए क्राइम ब्रांच व जिले के समस्त थानों की पुलिस को निर्देशित किया गया था। इस क्रम में थाना प्रभारी कोतवाली कटरा श्रीकांत राय क्राइम ब्रांच प्रभारी राम स्वरूप वर्मा व अदलहाट थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह शास्त्री पुल के पास योजना बना रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो बाइक सवार चार लोग चोरी की बाइक लेकर बेचने के लिए जा रहे है। नटवा तिराहे के पास से अमरावती की तरफ से दो बाइक पर चार य़ुवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने चारों को पकड़कर बाइक बरामद किया।
18 बाइकों को पुलिस ने किया बरामद
आरोपी शिवम शुक्ला ने बताया कि उसके बहन की शादी मार्च में है, वह अपने दोस्तों के साथ उनके सपनों को पूरा करने के लिए गिरोह बनाया। जो इलाहाबाद और मिर्जापुर में बाइक चोरी करती है। पूछताछ में पता चला कि पूर्व में चुराई गई बाइकों में दूधनाथ तिराहा के पास बंद पड़े पेट्रोल पंप पर छुपा कर रखा गया है जिसकी देखभाल अन्य साथी करते हैं। पुलिस जब दूधनाथ तिराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर जाकर देखा तो चार युवक दिखाई पड़े। पुलिस ने चारों को पकड़कर उनके पास से छिपा कर रखे 16 बाइक को बरामद किया। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की।

आठ आरोपी गिरफ्तार, आठ वांछित
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में इलाहाबाद मेजा था क्षेत्र के कोटहां निवासी नितेश विश्वकर्मा, शिवम शुक्ला, उरूवा निवासी आकाश मिश्रा बाइक को चुराने का काम करते थे। सिंहपुर निवासी विनोद विश्वकर्मा, चौकी पीएस निवासी शिवानंद पांडेय, चपरतला निवासी हरिशंकर, डड़वा पकसैड़ा निवासी अनिल तिवारी, चिलबिला निवासी अंकित केशरवानी बाइको को बेचने का काम करते है। आठ अन्य आरोपियों को वांछित किया गया है। उनकी तलाश के लिए टीम को लगाया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम को एसपी ने पांच हजार के पुरस्कार की घोषणा की।
कई थाना क्षेत्रों से चोरी हुई थी बाइक
बाइके मिर्जापुर और इलाहाबाद से ही चोरी हुई थी। इसमें बाजीराव कटरा, रेलवे स्टेशन से चोरी वाहनो को बरामद किया। कोटवा निवासी अध्यापक चंद्रशेखर दुबे की बाइक बरौधा स्थित एक मैरिज लाल से 20 दिसंबर को और रमईपट्टी निवासी अशीष की बाइक भी 20 को ही घर के पास से गायब हुई थी। गिरफ्तार बाइक चोर गिरोह गाड़ियों को चुराने के बाद उसका नंबर प्लेट बदल देते थे। आरोपियों ने बताया कि सभी गाड़ियों की चोरी करते थे। गाड़ियों को मध्य प्रदेश और इलाहाबाद में बेचने का काम किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications