मेरठ में देनदारी से बचने के लिए फर्जी अपहरण कांड की पटकथा
मेरठ में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने खुद के अपहरण की कहानी रच डाली।
मेरठ। उत्तर प्रदेश स्थित मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की भवानी कालोनी से गायब हुए प्रोपर्टी डीलर फुरकान को पुलिस ने गुड़गांव से बरामद कर लिया। फुरकान ने कर्जे से बचने के लिए खुद का अपहरण की साजिश रची थी, बकायदा आरोपी के परिवार ने थाने पर हंगामा करते हुए पार्टनर सतवीर को नामजद किया था लेकिन पुलिस ने कड़ी छानबीन के बाद पूरे मामले से पर्दा उठा दिया। उधर, पुलिस ने थाने पर हंगामा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनको चिन्हित कर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की थी।

एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की भवानी कालोनी निवासी पोपर्टी डीलर फुरकान का पार्टनर लिसाड़ी गांव निवासी सतवीर था, सतवीर की जमीन में फुरकान ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्लॉटिंग की, लेकिन लाखों रूपये के प्लॉट बेचकर सतवीर को उसके पैसे नही दिएं, जिसके बाद सतवीर और उसके अन्य र्पाटनर फुरकान पर पैसों का दबाव बना रहे थे, इससे बचने के लिए फुरकान सतवीर के घर के पास अपनी बाइक खड़ी करके गायब हो गया। बकायदा प्लानिंग के तहत फुरकान के परिजनों ने थाने पर दो दिन तक जमकर हंगामा किया और पुलिस पर दबाव बनाया।
यहीं नहीं परिजनों की तहरीर पर सतवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सतवीर से पूछताछ की गई और तथ्यों पर जांच पड़ताल की तो मामला कुछ ओर निकला। कड़ी मेहनत और सर्विलांस की मदद से देर रात गुड़गांव से फुरकान को बरामद कर लिया। फुरकान की बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। ये भी पढ़ें: बिहार में बापू का उड़ा मजाक, किन पहना दी उनको टोपी?












Click it and Unblock the Notifications