पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी
लखनऊ। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों को बुधवार रात को तेज बारिश, तूफान और ओलावृष्टि का सामना करना पड़ सकता है। लखनऊ मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार रात करीब नौ बजे गोंडा, श्रावस्ती, फैजाबाद, बस्ती और आसपास के इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इन क्षेत्रों में 50 से 75 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

देश के दूसरे हिस्सों में भी मौसम विभाग ने तेज बारिश की बात कही है। उत्तर-पूर्व के राज्यों में अगले 24 घंटो में भारी बारिश होने की आशंका है और इसलिए यहां अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने कहा कि आज नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और असम में भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण पश्चिम मानसून इस वक्त मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, गांगेय पश्चिम बंगाल ,असम और मेघालय के कुछ और हिस्सों में पहुंचा है, जिसकी वजह से यहां भारी बारिश के आसार है।












Click it and Unblock the Notifications