यूपी: खंडहर पड़े घर में कई टुकड़ों में काटकर फेंका युवक का शव, पेड़ पर लटका मिला सिर
इटावा। यूपी के इटावा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां की फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में एक शख्स की हत्या कर उसके शव के अंग को काट कर इधर-उधर फेंक दिया और उसका सिर पेड़ से लटका हुआ मिला है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव के टुकड़ों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और हत्या की जांच में जुट गयी है।

घटना इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अड्डा टीला की है। यहां दो खंडहर पड़े घरों से अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। युवक के शव को कई टुकड़ो में बांटकर अलग अलग दो घरों में फेंका गया था और युवक के सिर को काटकर पेड़ पर टांगा गया था। पुलिस के अनुसार मौके से नशे के इंजेक्शन और सीरेंज भी मिली है, हाथ में टूटी हुई निडिल भी मिली है। शव को देखकर किसी नशेड़ी के होने की आशंका जताई जा रही है।
एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर वह पहुंचे तो शव से थोड़ी दूर पर उसका एक हाथ कटा मिला और सिर गायब था जो बाद में पेड़ से लटका मिला। मृतक के हाथ पर अमित कुमार नाम लिखा है।देखने में मृतक की उम्र 32 साल के आसपास है।












Click it and Unblock the Notifications