संभल के शिव-हनुमान मंदिर के कितने राज? अब कुएं की खुदाई में मिली प्राचीन मूर्तियां, आखिर क्या है सच?
Sambhal Shiv-Hanuman Temple: उत्तर प्रदेश के संभल में 46 साल से बंद शिव-हनुमान मंदिर को हाल ही में फिर से खोला और रविवार को वहां विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। मंदिर का पता उस वक्त लगा, जब पुलिस-प्रशासन ने अवैध बिजली कनेक्शन के खिलाफ अभियान चलाया था। इस दौरान मुस्लिम बाहुल इलाके में मंदिर मिला, जिसको प्रशासन ने खोला दिया।
Recommended Video
अब पास के एक कुएं की खुदाई के दौरान तीन खंडित मूर्तियां मिलीं। माना जाता है कि ये मूर्तियां माता पार्वती जी, गणेश जी और लक्ष्मी जी की हैं, जो लगभग 7 से 8 इंच लंबी हैं। पुलिस ने आगे की जांच के लिए मूर्तियों को अपने कब्जे में ले लिया है।

यह मंदिर संभल जिले के दीपसराय के समीप खग्गू सराय में स्थित है। 1978 में सांप्रदायिक दंगों के बाद इसे बंद कर दिया गया था, जिसके कारण हिंदू आबादी विस्थापित हो गई थी। मंदिर के फिर से खुलने से यह मुद्दा फिर से चर्चाओं में आ गया। मंदिर में पूजा-अर्चना की गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं।
संभल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीश चंद्र ने कहा, "ये टूटी हुई मूर्तियां हैं, जो कुएं की खुदाई के दौरान मिलीं। एक मूर्ति भगवान गणेश की है। दूसरी मूर्ति भगवान कार्तिकेय की लगती है, अधिक जानकारी ली जा रही है। कुएं में मलबा और मिट्टी थी। मूर्तियां तब मिलीं जब इसे खोदा गया। क्षेत्र को सुरक्षित कर दिया गया है ताकि खुदाई सुचारू रूप से हो सके।"
कुएं की खुदाई में मिली प्राचीन मूर्तियां
अधिकारियों ने मंदिर क्षेत्र के आसपास 20 फीट तक खुदाई की है। प्रशासन ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से भस्म शंकर मंदिर, शिवलिंग और साइट पर पाए गए कुएं की कार्बन डेटिंग का अनुरोध किया है। जिसका उद्देश्य इन प्राचीन संरचनाओं और कलाकृतियों की आयु निर्धारित करना है।
जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेंसिया ने पुष्टि की कि यह कार्तिक महादेव मंदिर है। यहां अमृत कूप के नाम से प्रसिद्ध एक कुआं भी मिला है। सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं, सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और चौबीसों घंटे निगरानी के लिए एक टीम तैनात की गई है।
सांप्रदायिक तनाव के बाद से था बंद
1978 में इस क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव के कारण मंदिर को बंद कर दिया गया था। स्थानीय निवासी 82 वर्षीय विष्णु शंकर रस्तोगी ने बताया कि उन्होंने बताया कि यह मंदिर उनके कुलगुरू को समर्पित था और तब से बंद है।
बता दें कि यह मंदिर सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क के आवास से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। मंदिर के अंदर हनुमान जी, शिवलिंग और नंदी की मूर्तियां हैं। जिला प्रशासन इलाके के आसपास से अतिक्रमण हटाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications