फतेहपुर में तीन बच्चे डूबे तो कौशांबी में 2 सगे भाइयों समेत 3 किशोर पानी में समाए, कुल 6 की डूबकर मौत
इस भीषण में गर्मी में लोग राहत पाने के लिए नदियों और नहरों का रुख कर रहे हैं। जिसके चलते लगातार डूबकर मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को बुंदेलखंड में हुए दो अलग-अलग हादसों में 6 लोगों ने अपनी जान गवां दी। जहां एक तरफ फतेहपुर में गंगा नदी किनारे चल रहे भंडारे में पहुंचे तीन बच्चे गंगा नदी में नहाते समय डूब गए तो वहीं कौशांबी में यमुना नदी में नहाने उतरे 3 किशोरों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। इसमें दो सगे भाई थे।
भंडारे में शामिल तीन बच्चों की डूबकर मौत
पहला हादसा फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सलेमपुर में हुआ, जहां इजुरा बुजुर्ग गांव के संकंठन गंगा घाट के मंदिर पर भंडारा चल रहा था। भंडारा में पुरवा गांव के रहने वाले धर्मेंद्र यादव की 10 वर्षीय पुत्री रिशू देवी अपने चाचा सर्वेश यादव के 7 वर्षीय पुत्र आर्यन के साथ भंडारा में पहुंचे और आयोजनकर्ता हरिश्चन्द्र माली के भाई सत्य प्रकाश माली के 9 वर्षीय पुत्री रोशनी के साथ गंगा नदी में नहाते समय गायब हो गए।

नदी किनारे मिले तीनों बच्चों के कपडे और चप्पल
दोपहर बाद जब बच्चे नहीं दिखे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान गंगा नदी के किनारे तीनों बच्चों के कपडे और चप्पल देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद गोताखोरों ने एक कुंड से तीनों बच्चों का शव बरामद कर बाहर निकाला। तीन बच्चों का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं तीनों बच्चों के परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।

एक दुसरे को बचाने में डूबे चरों युवक, 3 की मौत
वहीं दूसरा हादसा कौशांबी के पिपरी के सेवढ़ा गांव में यमुना नदी में हुआ। यहां नदी नहाने उतरे लाल चन्द्र के 2 बेटे 16 वर्षीय रोहित व 14 वर्षीय मोहित (14), इनका दोस्त 15 वर्षीय सूरज और अनिकेत गहरे पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि अचानक सूरज का पैर नदी के गहरे खड्ड में चला जिससे वह डूबने लगा। यह देख रोहित ने उसे बचाने की कोशिश तो रोहित भी डूबने लगा। जिसके बाद उसके भाई मोहित ने उसे पकड़ लिया। इसी तरह एक दूसरे को बचाने की कोशिश में 4 किशोर नदी में समा गए।

मरने वालों में दो सगे भाई
डूबते हुए किशोरों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने मदद का हाथ बढ़ाया। लेकिन वह चरों में से केवल अनिकेत को ही बचा पाए। जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने नदी में उतर कर बाकी तीन किशोरों के शव बाहर निकाले। नदी में डूबकर मरे किशोर में रोहित-मोहित पुत्र लाल चन्द्र सगे भाई थे। मामले में थाना प्रभारी श्रवण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरों की लाश को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जीवित बचाए गए किशोर अनिकेत को प्राथमिक उपचार देने के बाद हादसे के बारे में पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications