UP News: महिला आरक्षण विधेयक लागू होने के बाद इस तरह बदल जाएगी यूपी की राजनतीक तस्वीर
Women Reservation Bill: देश में पिछले लगभग तीन-चार दशकों से महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) को लेकर कवायद हो रही थी। लंबे समय के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया जिसके बाद महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हो जाएंगी। इस विधेयक का सबसे ज्यादा असर यूपी पर पड़ेगा क्योंकि सबसे ज्यादा सीटें यहीं पर हैं। तो आइए जानते हैं कि इस विधेयक के आने के बाद यूपी की क्या तस्वीर होगी।

अभी यूपी में हैं 48 महिला विधायक
उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है इसलिए यहां की विधानसभा और विधान परिषद की सीटें भी काफी ज्यादा हैं। यूपी में 403 विधानसभा सीटें हैं जिसमें सभी दलों को मिलकर कुल 48 महिला विधायक हैं जो पूरी संख्या का महज 12 फीसदी हैं। लेकिन महिला आरक्षण विधेयक आने के बाद इस आंकड़े में काफी व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
विधानसभा में 132 महिलाओं की होगी भागीदारी
महिला आरक्षण विधेयक के लागू होने के बाद यूपी में महिला विधायकों की संख्या 132 तक पहुंच जाएगी। हालांकि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में नारी शक्ति के सदन में पहुंचने से निश्चित तौर पर सदन की तस्वीर पूरी तरह से बदल जाएगी। हालांकि अभी इसका अंतिम स्वरूप क्या होगा यह कहना कठिन है क्योंकि बसपा ने आरक्षण में एस-एसटी और ओबीसी को अलट कोटा देने की मांग उठा दी है।
विधानपरिषद में होंगी 33 महिलाएं
विधानसभा के बाद यदि विधान परिषद के आंकड़ों पर गौर करें तो यहां पर सीटों की संख्या 100 है। महिला आरक्षण बिल लागू होने के बाद इसमें 33 फीसदी महिलाएं शामिल हो जाएंगी जिसकी वजह से यहां पर भी 33 महिलाएं सदन में नजर आएंगी। वर्तमान आंकड़ों की बात करें तो इस समय विधानसभा में महिलाओं की संख्या केवल 6 फीसदी है।
यूपी से 26 महिलाएं लोकसभा का प्रतिनिधित्व करेंगी
यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य होने के नाते यहां सबसे अधिक 80 लोकसभा सीटें हैं जिसमें 11 महिलाएं ही सांसद हैं यानी यहां केवल 14 फीसदी महिलाओं का ही प्रतिनिधित्व है। लेकिन देश में महिला आरक्षण बिल लागू होने के बाद यूपी में 26 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी।
क्या कहते हैं राजनीतिक विश्लेषक
हालांकि महिला आरक्षण विधेयक को लेकर राजनीतिक विश्लेषक कुमार पंकज कहते हैं कि अभी सिर्फ इस बात की खुशी मनाइए की लंबे समय के बाद देश में एक बड़ा बदलाव आया है। हालांकि सीटों के आंकड़े क्या होंगे यह कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि अभी परिसिमन की कवायद भी चल रही है। परिसीमन के बाद सीटों की संख्या में किस तरह बदलाव होता है यह देखना होगा।












Click it and Unblock the Notifications