प्रियंका गांधी के दौरे का तीसरा दिन, वार रूम का करेंगी निरीक्षण

लखनऊ, सितंबर 29: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अपने दौरे के तीसरे दिन कांग्रेस कार्यालय पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यालय में बैठकों का दौर आज भी दिन भर चलता रहेगा। पदाधिकारियों की माने तो संगठन को लेकर मिल रही शिकायतों और सुझाव देने वालों से मिलने का कार्यक्रम है।

Third day of Priyanka Gandhis UP visit, will inspect the war room

Recommended Video

    UP Elections 2022: RSS-BJP की गलत नीतियों को उजागर करेगी Congress की टास्क फोर्स | वनइंडिया हिंदी

    बंजारा समाज के लोगों, कुछ डॉक्टर्स का डेलिगेशन भी मुलाकात करेगा । इसके अलावा कई सामाजिक संगठन के लोगों से भी आज उनकी मुलाकात होनी है। पार्टी कायार्लय में प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू,आराधना मिश्रा भी मौजूद हैं। धीरज गुर्जर भी कांग्रेस कार्यालय में मौजूद हें। सभी राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस कार्यालय पहुंचे हुए हैं। कई चरणों में कार्यकर्ताओं मुलाकात करेंगी। शिकायत प्रकोष्ठ के लोगों से भी मुलाकात करेंगी।

    बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद कार्यालय में बने वॉर जोन का निरीक्षण करेंगी। तीसरे दिन भी वह देर शाम तक कई बैठकों में शामिल होंगी।

    पितृपक्ष के बाद मोदी के संसदीय क्षेत्र से करेंगी आगाज
    कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि कांग्रेस, जो उत्तर प्रदेश में दशकों से सत्ता से बाहर है, राज्य में अगले साल के विधानसभा चुनावों के लिए अपने चुनाव अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से "पितृपक्ष" के बाद एक भव्य रैली के साथ करने के लिए तैयार है क्योंकि पितृपक्ष हिंदू कैलेंडर में एक अवधि है जब लोग अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देते हैं, और इसे नई चीजों की शुरुआत करने के लिए अशुभ माना जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+