VIDEO: चोर की उतारी ऐसी आरती कि कमजोर दिल हो तो ना ही देखें!
चोर भी पिटता रहा और मारने वाले का भी गुस्सा कम नहीं हुआ, बगल में खड़ा वो पेड़ काम आया जिसकी डाल से चोर का भूत उतारा गया।
मेरठ। चोरी की लाइव तस्वीरों और वीडियो तो आपने खूब देखे होंगे क्या आपने कभी पिटाई की पिक्चर देखी है। पिटाई की ये पिक्चर अपील करती है कि अगर आप कमजोर दिल वाले हैं तो ना देखें ये वीडियो। दरअसल मामला मेरठ के थाना लालकुर्ती क्षेत्र का है जहां वेस्टर्न कचहरी रोड़ पर बैक के बाहर से एक चोर मोटर साइकिल चुराते पकड़ा गया जिसके बाद लोगों ने उसकी ऐसी पिटाई की जिसे देख आप भी थर्रा जाएंगे।

पकड़े गए चोर की मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर धुनाई कर डाली। चोर की धुनाई इतनी हो गई की वो मौके पर ही अधमरा हो गया। दरअसल कचहरी रोड पर एक शख्स अपनी अपाचे मोटरसाइकिल बैक के बाहर खड़ी करके बैंक से कैश निकलवाने गया। इसी बीच दो चोर मौका देखकर मोटरसाइकिल को चोरी करने में लग गए। वहीं सड़क के दूसरी तरफ खड़े गुलजार मलिक नें वहां पहुंचकर इसका विरोध किया। जिस पर चोर ने उन पर हमला बोल दिया।
पकड़े जाने के डर से चोर ने गुलजार नाम के शख्स पर पेचकस से हमला बोल दिया। इसके बाद स्थानीय लोग वहां झट से पहुंचे और चोर को दबोच लिया। बस इसके बाद तो चोर की जो पिटाई हुई...भुला तो नहीं ही पाएगा।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications