चुनाव समिति की बैठक में टिकटों को लेकर हुआ मंथन, दिल्ली में लगेगी प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर

लखनऊ, 10 जनवरी: उत्तर प्रदेश में दस फरवरी को विधानसभा चुनाव का पहला चरण है। इस चरण को लेकर अब सभी पार्टियां अपने अपने प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी की यूपी चुनाव समिति की एक अहम बैठक सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर सम्पन्न हुई जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह समेत पूरी 18 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया। सूत्रों के मुताबिक पहले चरण में जिन जिलों में मतदान होना है वहां के उम्मीदवारों के बारे में चचर्चा हुई लेकिन अंतिम मुहर मंगलवार को दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगेगी।

बीजेपी मुख्यालय पर हुई अहम बैठक

बीजेपी मुख्यालय पर हुई अहम बैठक

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में शामिल हुए. लखनऊ बीजेपी ऑफिस में बीजेपी चुनाव समिति की बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, नरेंद्र सिंह तोमर समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए। इस बैठक में उम्मीदवारों के चयन को लेकर मंथन किया गया। हालांकि प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगने में अभी समय लगेगा। प्रत्याशियों के मंथन पर कल से दिल्ली में भी बैठक शुरू होने जा रही हैं।

उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया हुई तेज

उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया हुई तेज

चुनाव आयोग की तरफ से विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद अब बीजेपी में उम्मीदवारों के चयन और उनके नामों को तय करने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। यही वजह है कि आज लखनऊ में बीजेपी चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक की अध्यक्षता सीएम योगी ने की। बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। इस दौरान बीजेपी ऑफिस में पार्टी और संगठन के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

लखनऊ के बाद दिल्ली में होगा टिकटों पर मंथन

लखनऊ के बाद दिल्ली में होगा टिकटों पर मंथन

लखनऊ में आज हुई बीजेपी की बैठक के बाद अगले तीन दिनों तक दिल्ली में टिकट बंटवारे और चुनावी रणनीति पर मंथन होगा। मंगलवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन मंत्री सुनील बंसल दिल्ली पहुंच रहे हैं। इस दौरान सभी केंद्रीय नेताओं के साथ मिलकर पहले और दूसरे चरण के टिकट बंटवारे पर मंथन करेंगे. बता दें कि दिल्ली में 13-14 जनवरी को बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो सकती है. यूपी चुनाव पर बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में होगी।

दिल्ली में मंगलवार को होगी अहम बैठक

दिल्ली में मंगलवार को होगी अहम बैठक

यूपी के सभी प्रमुख नेताओं के अलावा बीजेपी के राष्ट्रपति अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी बैठक में शामिल होंगे. राष्ट्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले विधानसभा प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि ये अहम बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+