कानपुर: महिला ने दरोगा पर लगाया आरोप, जांच के नाम पर आधी रात को करता है छेड़छाड़
कानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस हमेशा ही अपने कारनामों की वजहों से चर्चा में बनी रहती है। कानपुर की रहने वाली एक महिला ने एक दरोगा पर छेड़छाड़ तथा महिला को लेकर भद्दे कमेंट करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दरोगा हर रात जांच करने के नाम पर उसके घर आता है। जांच के नाम पर वह अश्लील बाते तथा भद्दे कमेंट करता है। इस बात की शिकायत महिला ने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से की है, लेकिन दरोगा के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

पीड़ित महिला गौरतलब कानपुर स्थित चकेरी थाना क्षेत्र के कोयला नगर की रहने वाली है। पीड़िता ने आरोप अपने क्षेत्र के चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह पर लगाया है। महिला ने यह भी कहा है कि चौकी इंचार्ज उसे गंदी नजरो से देखता है और भद्दे कमेंट कर उसे परेशान करता है. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि अनुराग सिंह बिना किसी महिला पुलिसकर्मी के हर दिन पीड़िता के घर रात के करीबन 11 से 12 के बीच आता है। जांच का महिला पुलिस के प्रतिदिन रात 11 से 12 के बीच वह घर आता है। झूठे जांच के नाम पर वह मेरे घर आकर मुझे परेशान करता है।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह ने उसके मकान पर अवैद्द तरीके से कब्जा करवाया था। महिला द्वारा एसएसपी से शिकायत करने पर तीन दिन बाद अनुराग सिंह ने महिला तथा उसके परिवार को दोबारा उनके घर पर काबिज कराया. इस घटना के बाद से ही दारोगा अनुराग सिंह ने महिला को परेशान करना तथा छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। साथ ही दरोगा ने महिला को विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है, जिस कारण महिला डर के मारे अपनी रिश्तेदारों के यहां रहने को मजबूर है।
पुलिस अधिकरियों का कहना है कि कोयला नगर में रहने वाली बन्तू तिवारी की बेटी राधा का पति आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिस पर कई जनपदों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उनके घर पर दबिश दे रही है जिसके कारण उसने दरोगा पर आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications