यूपी में गुंडा टैक्स न देने पर दुकानदार को लाठियों से पीटा, CCTV में सब कुछ हुआ कैद

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में गुंडा टैक्स न देने पर एक दुकानदार को लाठी-डंडो से जमकर पीटा गया। दुकान के अंदर घुसकर बदमाश, लाठी डंडे बरसाते रहे। परिजनों के आने पर बदमाश भाग निकले। यह पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस वीडियो फुटेज में बदमाश लाठी-डंडो से जमकर पीटते नजर आ रहे हैं। वारदात प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ढकवा बाजा की है। जहां मोबाइल विक्रेता ने रंगदारी नहीं दी तो नकाबपोश बदमाशों ने उसे जमकर पीटा।

The shopkeeper beaten with sticks if he did not pay the tax to the robbery

क्या है मामला

प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा बाजार के चौराहे पर विनोद प्रजापति मोबाइल की दुकान चलाता है। एक हफ्ते पहले विनोद से गुंडा टैक्स मांगा गया था तो विनोद ने देने से इंकार कर दिया था। बदमाशों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी, लेकिन विनोद को इसका अंदाजा नहीं था कि बदमाश भरी बाजार में हमला करेंगे। हमले में घायल विनोद को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली है घटना को अंजाम देने वाले बदमाशो की तलाश में जगह- जगह दबिश दे रही है।

The shopkeeper beaten with sticks if he did not pay the tax to the robbery

क्या दिख रहा है कैमरे में

मोबाइल की दुकान में लगे दो कैमरे में यह पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है। दुकान के बाहर लगे कैमरे में नजर आ रहा है कि दुकान के सामने दो बाइक आकर रुकती हैं । उस पर बैठे बदमाश दौड़ते हुए दुकान के अंदर दाखिल होते हैं और उनके हाथ में लोहे की सरिया रॉड व लाठी-डंडे होते हैं। इसी कैमरे में घटना को अंजाम देने के बाद उनके भागने की भी घटना कैद हुई है ।

जबकि अंदर लगे कैमरे में दुकानदार पर ताबड़तोड़ वार किए जाने का पूरा घटनाक्रम नजर आ रहा है । चारों तरफ से घेर कर बदमाश दुकानदार पर को पीट रहे होते हैं और जब घर के अंदर से परिजन दौड़कर बाहर निकलने को होते हैं तब बदमाश भाग खड़े होते हैं । इस कैमरे में यह भी नजर आ रहा है कि घटना के समय दुकान के अंदर एक ग्राहक भी आया हुआ होता है , जो बदमाशों का हमला होते ही भाग खड़ा होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+