UP News: बिजनौर में हिजाब पहनकर आई छात्राओं को प्रिंसिपल ने क्लास में जाने से रोका, घटना की जांच शुरू
UP News: बिजनौर की जनता इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल ने सोमवार को हिजाब पहनने वाली छात्राओं को क्लास में आने से रोककर विवाद खड़ा कर दिया है। छात्राओं से कहा गया है कि अगर वे हिजाब पहनती हैं तो वे घर लौट जाएं और अपने माता-पिता के साथ वापस आएं।
कॉलेज में सुबह की प्रार्थना के बाद प्रिंसिपल शिवेंद्र पाल सिंह ने हिजाब पहने छात्राओं को घर भेज दिया और उन्हें अगले दिन अपने माता-पिता के साथ वापस आने का निर्देश दिए है। इस घटना को मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया गया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। जो तेजी से वायरल हो गया और अब सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।

कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा कि लड़कियाँ तभी स्कूल जा सकती हैं। जब वे अपना हिजाब उतारकर दुपट्टा पहनें। उन्होंने कहा कि छात्राओं को स्कूल के ड्रेस कोड का पालन करना चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि बुर्का या हिजाब पहनने वाली किसी भी छात्राओं को वापस घर भेज दिया जाएगा।
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक जय करण यादव ने घटना की जांच के लिए कॉलेज का दौरा किया।
घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई प्रतिक्रियाएं की जा रही है। कुछ लोगों ने प्रिंसिपल के फैसले का समर्थन किया है। जबकि कुछ अन्य यूजर्स ने इसे भेदभावपूर्ण बताते हुए इसकी आलोचना की है।
आपको बता दें कि डीआईओएस जय करण यादव द्वारा इस मामले में जांच की जा रही है। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश स्कूल कॉलेजों में ड्रेस कोड को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications