Lucknow City बसों में सुरक्षा को लेकर सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम, जानिए
लखनऊ, 10 अगस्त: उत्तर प्रदेश सरकार ने अब लखनऊ में चलने वाली सिटी बसो में सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। खासतौर से यात्रा के दौरान महिलाओं को हमेशा ही सुरक्षा की चिंता सताती रहती है इस लिहाज से सरकार का यह कदम काफी सराहनीय माना जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि लखनऊ में इलेक्ट्रिक बसों या ई-बसों में लगे CCTV कैमरों को अब यात्रियों की कुशल निगरानी के लिए बस डिपो कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा।

एक अधिकारी ने बताया कि कैमरों को हमारे नियंत्रण कक्ष से जोड़ा गया है और नियंत्रण कक्ष के कर्मचारियों द्वारा निगरानी शुरू कर दी गई है। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के एक वरिष्ठ अधिकारी पल्लव बोस ने कहा, अब छेड़छाड़ या चोरी के कृत्यों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जाएगी।
लखनऊ में 22 रूटों पर चलती हैं 105 बसें
उन्होंने कहा कि यात्री, विशेष रूप से महिलाएं, कैमरे के साथ इलेक्ट्रिक बसों में यात्रा करते समय और भी सुरक्षित महसूस कर सकती हैं और लाइव निगरानी और रिकॉर्डिंग के लिए बस डिपो नियंत्रण कक्ष से जुड़ी हुई हैं। लखनऊ में 105 इलेक्ट्रिक बसें या ई-बसें 22 रूटों पर चल रही हैं।
यात्रियों के हर कदम पर रहेगी सीसीटीवी की नजर
अधिकारी के दावे के मुताबिक, किसी भी यात्री द्वारा किसी भी आपत्तिजनक कदम को नोट किया जाएगा, ड्राइवर और कंडक्टर को सूचित किया जाएगा और यहां तक कि नियंत्रण कक्ष द्वारा ही पुलिस को शामिल किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि कंडक्टर को बस के अंदर किसी भी मुद्दे के बारे में एक एसएमएस भी मिलेगा और उसे परेशान करने वाले को निकटतम पुलिस स्टेशन को सौंपने सहित कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाएगा।
प्रतिदन 12 हजार यात्री करते हैं इन बसों में सफर
दरअसल लखऊ की इलेक्ट्रिक बसों में बसों से प्रतिदिन लगभग 12,000 यात्री यात्रा करते हैं, जिसमें लगभग 4000 महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग यात्री शामिल हैं। इलेक्ट्रिक बसों को इस साल की शुरुआत में पेश किया गया था। उन्हें प्रदूषण के स्तर को कम करने के उद्देश्य से लाया गया था। इसमें भ्ज्ञी विशेष रूप से सार्वजनिक परिवहन वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए इस तरह की बसों की शुरुआत की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications