यूपी विधानसभा चुनाव: गांधी परिवार रहा परेशान, तीसरे चरण में किसे करें वोट!
रविवार को लखनऊ समेत 10 अन्य जिलों में तीसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ। कुल 69 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में 61.16 फीसदी मतदान हुआ।
लखनऊ। सोनिया गांधी इस बारे में तय नहीं कर पाईं थी कि वो उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तीसरे चरण की वोटिंग में किसे वोट करें? ऐसा ही राजीव गांधी और संजय गांधी के साथ भी था। हालांकि अब इस बारे में असमंजस में मत पड़िए कि ये सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष हैं।

बल्कि ये आम मतदाता हैं और इनका गांधी परिवार से कोई रिश्ता नहीं है। इनके सिर्फ नाम मिलते हैं। लखनऊ सेंट्रल में 40 वर्षीय सोनिया गांधी को कांग्रेस के बादी मारूफ खान और मौजदूा सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा में से किसी एक को चुनना था। दोनों मैदान में थे, बावजूद इसके कि कांग्रेस और सपा इस चुनाव में गठबंधन कर के उतरी हैं।
ऐसा ही कुछ 46 वर्षीय राजीव गांधी के साथ भी है। अपने भाई संजय गांधी के साथ फोटोकॉपी की दुकान चलाने वाले राजीव को भी इस बात का फैसला करने में दिक्कत हो रही थी कि वो किसे वोट करें? यह बताने से इनकार करते हुए कि वो किसे वोट देंगे, राजीव ने कहा कि हमारे घर के बड़े प्रत्याशियों का फैसला करते हैं और हम उनकी सलाह मानते हैं।
राजीव, लखनऊ कैंट से मतदाता हैं, जहां से पूर्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु अपर्णा यादव मैदान में हैं। हालांकि राजीव के 45 वर्षीय भाई संजय गांधी लखनऊ सेंट्रल से मतदाता हैं और वो सोनिया के पति हैं। उनका मानना है कि बिना सपा की मदद के कांग्रेस का यूपी में कोई भविष्य नहीं है, इसलिए अखिलेश में उन्हें दम दिख रहा है।
ये गांधी परिवार 1947 में बंटवारे के बाद लखनऊ शिफ्ट हो गया था।
ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव में बसपा पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ चुकी है- मायावती












Click it and Unblock the Notifications