ससुर ने नहीं खाया रात में खाना तो बहू ने खा लिया जहर
मालती ने पति को खाना खिलाने के बाद ससुर को खाने के लिए कहा...उसने खाना खाने से मना कर दिया, इसी बात पर उसने कीटनाशक पी लिया।
शाहजहांपुर। आपने अभी तक सुना होगा कि घरेलू कलह होने पर कभी पत्नी जहर खा लेती है तो कभी कलह होने पर पति जहर खा लेता है लेकिन यूपी के शाहजहांपुर में चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बहू ने ससुर के खाना खाने से मना करने पर ही जहर खा लिया। पत्नी की हालत बिगङ़ने पर पति ने उसे जिला में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज कर सुरू कर दिया गया है। वहीं डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत खतरे से बाहर है।

मामला मदनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम चहापुर का है जहां के रहने वाले धर्मवीर की शादी दो साल पहले मालती से हुई थी। धर्मवीर मजदूरी करता है। शुक्रवार की रात धर्मवीर मजदूरी करके जब घर पहुंचा तो पत्नी मालती ने खाना निकाला, पत्नी ने खाने के लिए अपने पति को बुलाया उसके बाद ससुर वीरपाल को भी बुलाया।

पति धर्मवीर ने बताया कि उसकी पत्नी ने जब ससुर को खाने के लिए बुलाया तो उन्होंने खाने से इनकार कर दिया। उसके बाद पत्नी ने भी खाना नहीं खाया। कुछ देर बाद पत्नी किचन में गई और जहर खा लिया। जहर खाने के बाद पत्नी की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ससुर के खाना खाने से मना करने पर बहू के जहर खाने का मामला गांव मे चर्चा का विषय बना है। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर है। वहीं डाक्टरों ने बताया कि महिला ने कीटनाशक दवा खा ली थी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। महिला को भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। हालत खतरे से बाहर है।












Click it and Unblock the Notifications