ससुराल गायब! दुल्हन का मोबाइल भी बंद, दूल्हे को लेकर भटकते रहे बाराती, सच्चाई जानकर छूट गए पसीने

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद से एक युवक बारात लेकर धूमधाम से लखनऊ पहुंचा। लखनऊ पहुंचने के बाद जिस स्थान पर बारात पहुंचनी थी वहां पहुंचने के बाद पता चला कि यहां किसी लड़की की शादी ही नहीं है।

दूल्हे के साथ के लोग जब आसपास के लोगों से पूछे तो उन लोगों ने भी लड़की को पहचानने से इनकार कर दिया। उसके बाद लोग दूल्हे को लेकर इधर-उधर भटकते रहे। दुल्हन भी अपने मोबाइल बंद कर दी थी ऐसे में बारात वापस लौट आई।

the-brides-mobile-was-switched-off-the-baraatis-kept-wandering-with-the-groom

चंडीगढ़ में हुआ था दोनों को प्यार
बताया जा रहा है कि उन्नाव के औरास निवासी सोनू नामक एक युवक चंडीगढ़ में रहकर काम करता था। 4 साल पहले उसकी मुलाकात चंडीगढ़ में ही काजल नामक एक युवती से हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं उसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे।

धीरे-धीरे बात आगे बड़ी तो दोनों एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया। इस बारे में सोनू ने काजल के परिवार वालों से भी बात किया। सोनू कहना है कि काजल के परिवार वाले भी शादी के लिए तैयार थे ऐसे हैं उसने अपने घर वालों को भी शादी करने के लिए तैयार कर लिया।

दोनों परिवार मोबाइल फोन पर ही बातचीत करने के बाद 11 जुलाई को शादी की तिथि नियत कर दी। काजल द्वारा बताया गया कि वह लखनऊ के रहीमाबाद इलाके के अंतर्गत हाशिमपुर में रहती है। उसने सोनू से कहा की घर पर शादी की इंतजाम पूरी हो चुकी है।

10 जुलाई को हुई आखिरी बार बात

सोनू का कहना है कि 10 जुलाई की रात में उसके और काजल के बीच मोबाइल फोन पर बात हुआ था। अंतिम बार बातचीत के दौरान काजल ने बताया था कि घर में मंगल गीत गाए जा रहे हैं और तैयारी चल रही हैं।

इधर सोनू के घर भी तैयारी चल रही थी। 11 जुलाई को बारात लेकर सोनू जब लखनऊ पहुंच और काजल द्वारा बताए हुए स्थान पर गया तो पता चला कि यहां इस नाम का कोई रहता ही नहीं है। उसने काजल के मोबाइल पर फोन किया तो उसका मोबाइल बंद था।

दूल्हा सोनू और उसके साथ के बाराती काफी देर तक परेशान हुए लेकिन काजल का कोई अता पता नहीं चला। इस मामले में दूल्हे द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज करते हुए दुल्हन की तलाश की जा रही है। वहीं बारात बिना दुल्हन के शुक्रवार को वापस लौट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+