BJP कार्य समिति की बैठक में बना 2024 का रोडमैप: जानिए मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को क्या मिला टास्क

लखनऊ, 30 मई: उत्तर प्रदेश में बीजेपी की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति का आज समापन हो गया। कार्यसमिति की बैठक में मिशन 2024 को लेकर संगठन की ओर से जिम्मेदारियां तय की गईं। इस मौके पर संगठन मंत्री सुनील बंसल ने पार्टी के कार्यक्रमों और अभियानों के बारे में कार्यसमिति को अवगत कराया। पार्टी ने 2024 से पहले जनता के बीच जाने के लिए सबकी जिम्मेदारियां तय की हैं। मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को टास्क पकड़ाया गया है।

मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर कल से चलेगा अभियान

मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर कल से चलेगा अभियान

पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 8 वर्ष 30 मई 2022 को पूरे हो रहे है। पार्टी 30 मई से 15 जून 2022 तक पूरे प्रदेश में 8 साल 'सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' के कार्यक्रम आयोजित करे। 30 मई को केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे हो रहे है। सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के विषय पर आगामी कार्यक्रम होने हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी अभियान का शुभारंभ करेंगे। 30 मई को कोरोना की विभिषिका में माता-पिता को खो चुके बच्चों की मदद के लिए पीएम केयर फंड से सहायता दी जाएगी।

UP में शुरू होगा रिपोर्ट टू नेशन अभियान

UP में शुरू होगा रिपोर्ट टू नेशन अभियान

रिपोर्ट टू नेशन अभियान के अन्तर्गत 1 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मोदी सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धियों के बारे बताएंगे। जबकि 2 और 3 जून को जिलों में सांसद, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मंत्री और विधायक आठ वर्ष के शासन की उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन करेंगे। इसके बाद संगठन द्वारा बूथ स्तर पर संपर्क के कार्यक्रम होंगे।

 बूथ को मजबूत करने पर फोकस करेगी बीजेपी

बूथ को मजबूत करने पर फोकस करेगी बीजेपी

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बताया कि 75 घंटे बूथ पर अभियान 4 से 14 जून तक चलेगा। अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है। कार्यक्रम में संासद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों सहित प्रदेश, क्षेत्र व जिला व मंडल स्तर तक के पदाधिकारी इस अभियान में जुड़ेंगे। इसके तहत शक्ति केंद्र के बूथों पर संपर्क, बैठक, पत्रक वितरण करना है। इसके अलावा समाज के अलग अलग वर्गों किसानों, महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, गरीब, कोविड टीकाकरण अभियान के वालंटियर्स व लाभार्थियों के साथ सम्पर्क संवाद करना है। 10 जून के बाद केंद्रीय मंत्रियों के जिलों में प्रवास कर आठ वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी देंगे।

UP में 25 हजार स्थानों पर होगा योग कार्यक्रम

UP में 25 हजार स्थानों पर होगा योग कार्यक्रम

3 जून से 14 जून के बीच जिला स्तर पर गरीब कल्याण पर केंद्रित जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री सम्मिलित रहेंगे। 21 जून को विश्व योग दिवस पर 25 हजार स्थानों पर योग के कार्यक्रम किए जायेंगे। इससे पहले योग जागरूकता संबंधी अभियान चलाकर लोगों को कार्यक्रम के लिए आमंत्रण दिया जाएगा। हर कार्यक्रम में अधिकाधिक लोंगो की भागीदारी सुनिश्चित दी जाएगी।

यूपी में कमजोर सीटों पर चलेगा अभियान

यूपी में कमजोर सीटों पर चलेगा अभियान

बूथ सशक्तिकरण अभियान का जिक्र करते हुए कहा बंसल ने कहा कि प्रदेश में जिन बूथों पर पार्टी की स्थिति कमजोर है ऐसे पर पार्टी कैसे मजबूत हो, लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत इन पर कार्य करना है। सभी 80 लोकसभा सीटों, 403 विधानसभा क्षेत्रों ने पार्टी के कमजोर बूथों पर चलाया जाएगा।

सांसदों और विधायकों को मिला टास्क

सांसदों और विधायकों को मिला टास्क

यूपी में विधायकों को 25 और सांसदों को 100 बूथ आवंटित किए जायेंगे। इसके लिए प्रदेश, क्षेत्र, जिला, विधानसभा स्तर पर टोली बनाकर अभियान को गति देना है। जिलास्तर पर इस अभियान में कुल 80 से 100 लोगों की टोली रहेगी। 15 से 30 जून के बीच सांसदों को 100 बूथ और विधायकों को 25 बूथों पर एक लोकसभा क्षेत्र में कुल 175 बूथों पर जाकर लोगों से संपर्क करना है। जुलाई में दोबारा फिर से इन्हीं बूथों पर संपर्क के लिए जाना है। साथ ही केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के लाभार्थियों से भी संपर्क करना है। उन्हें भाजपा से जोड़ने का महाअभियान भी चलाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+