आशनाई के चलते हुई थी असिस्टेंट बैंक मैनेजर की हत्या, कॉफी की पर्ची ने खोला राज

बहराइच। तीन दिन पूर्व एक्सिस बैंक हरदोई में तैनात असिस्टेंट मैनेजर के हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मैनेजर की हत्या में शामिल महिला व उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान महिला व उसके प्रेमी ने पुलिस को बताया कि आशनाई के चलते बैंक मैनेजर की हत्या की गई थी।

आशनाई के चलते हुई थी असिस्टेंट बैंक मैनेजर की हत्या, कॉफी की पर्ची ने खोला राज

एएसपी शहर अजय प्रताप ने बताया कि हरदोई जिले के शिव विहार कालोनी निवासी विवेक भारती हरदोई के एक्सिस बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात थे। उनकी हत्या तीन दिन पूर्व की गई थी। हत्याकांड के खुलासे के लिए रिसिया एसओ राम प्रसाद यादव समेत तीन पुलिस टीमों को लगाया गया था। एएसपी ने बताया कि बैंक मैनेजर विवेक का बहराइच जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के बकरामंडी छोटी तकिया की दिलकश की मोबाइल चैटिंग के जरिए जान पहचान हुई थी। चैटिंग के दौरान विवेक दिलकश से प्रेम करने लगा।

आशनाई के चलते हुई थी असिस्टेंट बैंक मैनेजर की हत्या, कॉफी की पर्ची ने खोला राज

उन्होंने बताया कि महिला का तीन साल पहले से ही नगर कोतवाली के काजीपुरा निवासी सब्बन से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एएसपी ने बताया कि बैंक मैनेजर इसमें रोड़ा बनने लगा। परेशान होकर महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर असिस्टेंट बैंक मैनेजर को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। साजिश के तहत उसे फोन कर हरदोई से बहराइच बुलाया गया। उन्होंने बताया कि युवती दिलकश अपने प्रेमी से मिलकर नगर के एक होटल में बैंक मैनेजर को ठहरने के लिए कमरा दिलाया। उन्होंने बताया कि सोमवार को बंधन रेस्टोरेंट में मिलकर दोनों ने बैंक मैनेजर की हत्या की साजिश रची और मंगलवार सुबह रिसिया थाना क्षेत्र के जटेसर तिराहा के पास असिस्टेंट मैनेजर की हत्या कर शव को फेंक दिया।

ऐसे हुआ पर्दाफाश

एएसपी ने बताया कि बैंक मैनेजर की जेब में शहर के एक रेस्टोरेंट के कॉफी का बिल पड़ा हुआ था। वहां पहुचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। जिसमें दिलकश और विवेक काफी पीते हुए कैद थे। इसी का बाद कड़ी से कड़ी मिलती चली गई और हत्या का पर्दाफाश हो गया।

ये भी पढ़े-एक्सिस बैंक के मैनेजर की धारदार हथियार से मारकर हत्या, क्या है मौत का कॉफी कनेक्शन?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+