UP Crime News: बब्बर खालसा ग्रुप का आतंकी लाजर मसीह कौशांबी से अरेस्ट, राम मंदिर को उड़ाने की दी थी धमकी
UP Crime News: बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक सक्रिय आतंकवादी लाजर मसीह को कौशांबी से गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश एसटीएफ और पंजाब पुलिस ज्वॉइंट ऑपरेशन चलाकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी ने कुछ समय पहले राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी थी।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस गिरफ्त में आया आतंकी लाजर मसीह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के जर्मन-आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान स्थित ISI के गुर्गों के साथ सीधे संपर्क में है।

गिरफ्त में आए आतंकी के पास से यूपी एसटीएफ ने 3 सक्रिय हैंड ग्रेनेड, 2 सक्रिय डेटोनेटर, 13 कारतूस और 1 विदेशी पिस्टल सहित अवैध हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। आतंकी के पास से गाजियाबाद के पते वाला आधार कार्ड, बिना सिम कार्ड वाला एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
खबर के मुताबिक, पुलिस गिरफ्त में आया बब्बर खालसा का सक्रिय आतंकवादी लाजर मसीह पिछले साल 24 सितंबर को पंजाब में न्यायिक हिरासत से फरार हो गया था और तभी से फरार चल रहा था। इस बाबत डीजीपी प्रशांत कुमार और एडीजी एलो अमिताभ यश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
डीजीपी ने बताया कि बब्बर खालसा ग्रुप के आतंकी गाजर मसीह को कौशांबी से गिरफ्तार किया है। आतंकी ने कई पंजाब में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया था। कहा कि खालिस्तानी आतंकी पन्नू अमेरिका न्यूयार्क में है और उसने महाकुम्भ के दौरान आतंकी हमले की धमकी दी थी। जिसके बाद हमारे विशेष बलो को एलर्ट पर रखा गया था।
आतंकी ने गाजियाबाद से फर्जी पते पर आधार कार्ड और पासपोर्ट बनवाया था। वो महाकुंभ में कोई घटना को अंजाम दे सकता था और वो आईएसआई के संपर्क में था। बताया कि आतंकी को रात 3:15 बजे पुलिस ने पकड़ा है। एसटीएफ के अनुसार, पूछताछ जारी जल्द और खुलासे संभव।
ये भी पढ़ें: Aurangzeb Row: 'अबू आजमी को यूपी भेज दो, इलाज कर देंगे', CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications