Moradabad: दीमक चट कर गई 18 लाख रुपए की नगदी, बेटी की शादी के लिए BOB के लॉकर में रखे थे पैसे
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक महिला को अपनी बेटी की शादी के लिए जमा की गई रकम बैंक के लॉकर में रखना महंगा पड़ गया। जब महिला ने लगभग साल भर बाद जाकर अपना बैंक लॉकर को चेक किया तो 2022 में रखी गई 18 लाख रुपए की नगदी को दीमक चट कर गई थी।
बेटी की शादी के लिए रखे थे 18 लाख
दरअसल, यह पूरा मामला मुरादाबाद के बैंक ऑफ बड़ौदा की रामगंगा विहार शाखा का है। यहां के लॉकर में आशियाना निवासी अलका पाठक के अनुसार, उन्होंने अक्टूबर 2022 में बेटी की शादी के लिए जमा किये 18 लाख रूपये रखे थे। उन्होंने बताया कि रुपए एक काली पन्नी में कर के सेफ्ली रखे गए थे।

दीमक चट कर गई पूरी रकम
वहीं जब बैंक की सूचना के बाद वह एग्रीमेंट रिन्यूअल के लिए गई और उन्होंने लॉकर खोला तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। पूरी नकदी को दीमक चट कर गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर बैंक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उनका कहना है कि लॉकर में पैसों को नहीं रखा जा सकता। इतनी बड़ी नकदी कैसे रखी इसकी जांच की जाएगी। आवश्यता पड़ने पर पुलिस की भी मदद ली जाएगी।

उधर, कहा जा रहा है कि बैंक प्रबंधकों ने नियमों का हवाला देते हुए हाथ खड़े कर दिए हैं। वहीं लॉकर धारक महिला ने शोर मचाना शुरु कर दिया। अधिकारी अब महिला से संपर्क करने की कोशिश कर रही है लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications