शहनाई के जादूगर बिस्मिल्लाह खां के अवार्डों में लगे दीमक, परिवार बदहाल
'गंगा द्वारे बधइयां बाजे' ये वो धुन है जिसे सुनते है आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ये धुन ऐसे वाद्य यंत्र से निकाली गयी थी जिसे लोग सिर्फ अपने घरों में किसी शुभ अवसरों पर ही बजवाते थे।
वाराणसी। 'गंगा द्वारे बधइयां बाजे' ये वो धुन है जिसे सुनते है आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ये धुन ऐसे वाद्य यंत्र से निकाली गयी थी जिसे लोग सिर्फ अपने घरों में किसी शुभ अवसरों पर ही बजवाते थे। जी हां, हम बात कर रहे हैं शहनाई की, जो काशी की आन-बान और शान है, इसे इस मुकाम पर पहुंचाने वाले भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं पर उनकी यादों को बनारस आज भी संभाले हुए है। 21 अगस्त को भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की 11वीं पुण्यतिथि उनके मकबरे पर मनाई गई लेकिन किसी राजनेता, व्यापारी या अभिनेता को उनके उस घर और परिवार का ख्याल नहीं आया जहां कभी मिलनेवालों का तांता लगा रहता था। उनको मिले अवार्ड को दीमक खा जा रहे हैं पर किसी को इस बात की चिंता नहीं कि उनकी अनमोल निशानियां बचा सकें।

'अब्बा के जाने के बाद सबकुछ बदल गया'
वाराणसी के दालमंडी में आज भी बिस्मिल्लाह खां का पैतृक घर है जहां उनकी फैमिली रहती है। जब खान साहब जिन्दा थे तो उन्होंने अपने जीवन काल में 150 लोगों का परिवार शहनाई से ही चलाया पर आज हालत कुछ और ही बयाँ कर रहे हैं। उनके छोटे बेटे नाजिम कहते हैं कि अब्बा के जाने के बाद सबकुछ बदल गया। अब हमे कोई नहीं पूछता। आर्थिक हालत बेहद खराब है। रेडियो में मान्यता प्राप्त होने के बावजूद 5 साल तक रेडियो में एक प्रोग्राम तक नहीं मिला। घर की बेटियों की शादी नहीं हो पा रही।

बिस्मिल्लाह खां के परिवार की आर्थिक हालत खराब
नाजिम ने कहा कि लोग समझते हैं कि बिस्मिल्लाह खां का बेटा हूं तो बहुत पैसा होगा। बड़े भाई जामिन हुसैन शहनाई बजाते हैं, वो बीमार हैं। उनका इलाज तक ठीक से नहीं हो पा रहा। इसके साथ ही पोते नासिर का कहना है, घर की स्थिति ऐसी है कि हम सोच नहीं पा रहे कि कैसे परिवार का पेट पालें। आमदनी का कोई जरिया नहीं है। कोई सिर पर हाथ रखनेवाला नहीं है। साल में एक या दो प्रोग्राम होता है, वो पैसा एक महीने में ही खत्म हो जाता है।

वादा सिर्फ वादा ही रहा
पोते नासिर कहते हैं कि दादा को पद्म विभूषण अवॉर्ड मिला था लेकिन आज उसकी कोई कीमत नहीं है। उसको दीमक खा चुका है। उनके कमरे में आज भी उनका जूता, छाता, टेलीफोन, कुर्सी, लैम्प, चम्मच-बर्तन रखा है। यही नहीं, दादा के सुपुर्दे खाक हो जाने के बाद संगीत अकादमी खोले जाने की बात हुई और ये तक कहा गया कि खान साहब की बेशकीमती इन सभी यादों का म्यूजियम बनाया जायेगा लेकिन ये सिर्फ वादे तक ही सीमित रह गए जिसका परिणाम आज सामने है कि उनके सम्मान में दिए गए अवार्ड नष्ट हो रहे हैं। नाजिम ने बताया, बचपन के दिनों में अब्बा से मिलने एक अमेरिकी व्यापारी काशी आया था। उसने अब्बा से कहा था कि जितना भी पैसा चाहिए ले लीजिए, लेकिन साथ में अमेरिका चलिए। अब्बा का जबाब था कि क्या वहां मां गंगा मिलेंगी, गंगा को भी ले चलो, तभी चलूंगा।
-
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर?












Click it and Unblock the Notifications