यूपी: कुंभ मेले में फाइव स्टार होटलों की तरह होंगे टेंट, इस वेबसाइट से आप कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग
लखनऊ। 2019 में महाकुंभ में आने वाले तीर्थ यात्रियों को आनंद पूर्ण तरीके से ठहराने और सुखद अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम और हितकारी प्रोडक्शन एंड क्रिएशन की नई शुरुआत की है। यूपी की पर्यटन मंत्री रीता जोशी ने कुंभ टेंट सिटी की बेबसाइट का उद्घाटन किया। कुम्भ 2019 की यात्रा करने वाले व्यक्तियों, परिवारों और छोटे समूहों के लिए एकांत और सुविधा का खास ध्यान रखते हुए टेन्ट और विला की सुविधा दी जाएगी। कुंभ टेंट सिटी की वेबसाइट www.kumbhtentcity.com से बुकिंग की जाएगी।

किसी होटल के कम नहीं होंगे टेंट
इस साल कुंभ में करीब 15 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने की आंशका जताई जा रही है। कुंभ में तीन प्रकार के टेंट की व्यवस्था की जाएगी। तीर्थयात्रियों के ठहरने के लिए डिलक्स, लक्जरी, सूट नाम से रूम की व्यवस्था की जाएगी। जो किसी होटल से कम नहीं होंगे। यात्रा करने वाले व्यक्तियों, परिवारों और छोटे समूहों के लिए एकांत और सुविधा का खास ध्यान रखते हुए टेन्ट और विला की सुविधा दी जाएगी।
जिसने कुंभ नहीं देखा उसका जीवन अधूरा है
पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि पहली बार कुंभ नगरी में हमारा पर्यटन विभाग कुंभ में टेंट सिटी खड़ा कर रहा है। पीपीपी मोड़ पर यह सारी चीजें बनाई जा रही है। सिटी के अंदर सड़कें बनेंगी, पार्क बनेंगे, योगा सेंटर, हवन कुंड बनाए जाएंगे। हम हेलीकॉप्टर की व्यवस्था देंगे जिससे कि पूरे लोग पूरे इलाहाबाद को देख सकेंगे। ऐसा पहली बार होगा कि कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को चित्र के रूप से दीवारों पर पूरे शहर में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा हमने यह भी प्रयास किया है कि हम लेजर शो करेंगे नदियों में, हेलीकॉप्टर से भी उसको मनोरंजक बनाएंगे। पर्यटन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने भी पूरे तरीके से कुंभ 2019 को बड़ा बनाने के लिए सारी चीजों पर नजर बनाए रखें है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता अभियान को भी ध्यान में रखा गया है। विदेशी दूतावासों से भी संपर्क कर रहे हैं जिनको हम सारी तैयारियों के बाद सारी व्यवस्थाओं से भी परिचित कराएंगे। हम प्रयास में भी हैं कि विदेश से भी बड़ी संख्या में लोग आए।
ये भी पढ़ें- यूपी: लव मैरेज के तीन साल बाद ससुराल पहुंचे दामाद की हत्या, खेत में दफना कर दी सिंचाई
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications