यूपी: लव मैरेज के तीन साल बाद ससुराल पहुंचे दामाद की हत्या, खेत में दफना कर दी सिंचाई
मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में एक हॉरर किलिंग का ताजा मामला सामने आया है। जहां अपनी शादी के तीन साल बाद ससुराल पहुंचे दमाद की ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। ससुरालवालों पर आरोप लगाया गया है कि इन्होंने ही दामाद को मौत के घाट उतारा है। मृत शख्स का नाम मनोज कुमार है। मनोज कुमार रक्षा मंत्रालय में काम करते हैं तथा उनकी पत्नी लेखपाल के पद पर हैं।

पूरा मामला मुजफ्फरनगर के शाहपुर थान क्षेत्र स्थित कटुबा गांव का है। मनोज पिछले दो दिनों से लगातार गायब चल रहा था जिसपर पत्नी ने अपने परिवारवालों पर दामाद की हत्या करने की आशंका जता रही थीं। शव किसी के हाथ ना लगे इसके लिए हत्यारों ने शव को खेत की जमीन में गाड़कर सिंचाई कर दी। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हत्या
गला घोंटकर की गई है।
मनोज अपनी ही गांव की एक लड़की से प्रेम करता था जिसके बाद दोनों ने अंतरजातीय विवाह किया था। बाद में वो महाराष्ट्र में रहने लगे। इस बीच मनोज की पत्नी का ट्रांसफर कटुबा गांव के नजदीक शामली में हो गया। अपने परिजनों की नाराजगी को खत्म करने के लिए महिला अपने परिवार के ही साथ रहकर नौकरी करने लगी। इसी बीच मनोज का टांसफर भी दिल्ली में हो गया जिसकी खुशखबरी देने के लिए मनोज पहली बार अपने ससुरा पहुंचा था। जहां ससुरालवालों ने मनोज को अगवा कर हत्या को अंजाम दिया। पुलिस आगे मामले की जांच में जुट चुकी है साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कह रही है।
ये भी पढ़ें- यूपी: अराजक तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर की प्रतिमा, पहले भी इस प्रकार की होती रही है घटना












Click it and Unblock the Notifications