मकान मालिक के मुकाबले इस पार्टी ने किराएदार को खड़ा कर इलाके में बढ़ाई चुनावी चकल्लस

भदोही। किराएदार हमेशा मकान मालिक के दवाब में रहता है पर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी ने एक ऐसे उम्मीदवार को नगरपालिका अध्यक्ष पद पर अपना प्रत्याशी बनाया है कि वह भाजपा प्रत्याशी अपने मकान मालिक के खिलाफ चुनावी मैदान में खड़ा हो गया है। मकान मालिक और किराएदार की यह दिलचस्प राजनीतिक लड़ाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। निकाय चुनाव में मकान मालिक और किराएदार की यह राजनीतिक लड़ाई भदोही जिले के गोपीगंज नगर पालिका सीट की है।

tenent Contest against landlord in Bhadohi civic Election

भाजपा प्रत्याशी गगन कुमार गुप्ता है मकान मालिक
गोपीगंज नगर पालिका सीट से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से कालीन निर्यातक गगन कुमार गुप्ता नामांकन कर चुनाव प्रचार में जुट गए है। इनका गोपीगंज बाजार में एक मकान है जो इन्होने किराए पर दे रखा है। मकान के किराएदार अनिल जायसवाल लाई के बड़े व्यापारी हैं और उनकी सामाजिक कार्यो में बहुत रुची रहती है।

सपा प्रत्याशी अनिल जायसवाल है किराएदार
अनिल जायसवाल समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं और अपने मकान मालिक गगन गुप्ता को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इन दोनों प्रत्याशियों के बीच अभी कोई जुबानी जंग देखने को तो नहीं मिल रही लेकिन अपने अपने पार्टी लाइन पर चलते हुए दोनों अपने जीत का दावा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+