चाय बेचने वाले की बेटी को अमेरिका के कॉलेज में मिली 3.8 करोड़ की स्कॉलरशिप
बुलंदशहर। योग्यता न जात-पात देखती है और न अमीर-गरीब। योग्यता हो तो एक न एक दिन आपको अपने सपने को पूरा करना का मौका जरूर मिलता है। ये बात साबित की है बुलंदशहर की सुदीक्षा भाटी ने। सुदीक्षा एक बेहद गरीब परिवार से आती हैं, लेकिन उसकी योग्यता ने उसे अपने सपने पूरा करने का मौका दे दिया। सुदीक्षा को अमेरिका के बॉबसन कॉलेज में 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप मिली है। अमेरिकी कॉलेज ने उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाया है। सुदीक्षा को अमेरिका के कॉलेज से 3.8 करोड़ की स्कॉलरशिप मिली है। इस स्कॉलरशिप की मदद से अब एक बेहज गरीब परिवार की बच्ची अमेरिका में पढ़ाई कर अपने सपने को पूरा करेगी।

बुलंदशहर की रहने वाली सुदीक्षा के पिता चाय की दुकान चलाते हैं और किसी तरह से अपने परिवार का खर्चा उठा पाते हैं, लेकिन उन्होंने अपने बेटी का पढ़ाई में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। सीबीएसई की 12वीं में 98 फीसदी अंक लाकर सुदीक्षा ने जिले में टॉप किया। हालांकि उसका ये सफर आसान नहीं था। गरीब परिवार के साथ-साथ सामाजिक बाधाओं की वजह से उसे अपनी पढ़ाई जारी रखने में काफी मुश्किलें हुई। साल 2011 में उसे विद्याज्ञान लीडरशिप अकैडमी स्कूल में दाखिला मिला, जिसके बाद उसने अपनी पढ़ाई में जी-जान लगा दिया।
12वीं में अव्वल आने के बाद अब उसे अमेरिका के कॉलेज से 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप मिली है। अपनी इस उपलब्धि पर सुदीक्षा का कहना है कि उनके माता-पिता ने काफी तकलीफें सहकर उसे पढ़ाया है। अब अमेरिका में जाकर पढ़ाई करने वो कामयाब इंसान बनना चाहती है। उनका कहना है कि अमेरिका के कॉलेज में पढ़ाई करने से उसे अपनी योग्यता का सही इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। वो अपने माता-पिता का नाम रोशन करना चाहती है।
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications