Lok Sabha Election: कुशीनगर सीट से ताल ठोकेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, अपनी पार्टी से लड़ेंगे चुनाव
Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) लोकसभा चुनाव में ताल ठोकने के लिए तैयार हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य यूपी की कुशीनगर लोकसभा सीट (Kushinagar Lok Sabha Seat) से चुनाव लड़ेंगे। मौर्य अपनी पार्टी से ही चुनाव लड़ेंगे, जिसका जल्द ऐलान होने वाला है।
दरअसल, इससे पहले RSSP अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का इंडिया गठबंधन से कुशीनगर सीट पर चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जिसके बाद अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

कुशीनगर से इंडिया गठबंधन के तहत प्रत्याशी
हालांकि अभी इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। बता दें कि सपा ने कुशीनगर सीट पर जय प्रताप सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। मालूम हो कि हाल ही के कुछ महीने पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर भेदभाव का आरोप लगा कर राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद एमएलसी पद को भी छोड़ दिया था।
इंडिया गठबंधन ने दिया झटका
इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी खुद की पार्टी का गठन किया, जिसका नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी रखा। इसी के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने इंडिया गठबंधन के साथ बिना शर्त समर्थन देने की बात भी की थी।
अब अपने दम पर लड़ेंगे चुनाव
इसके बाद खबरें आने लगी कि इंडिया गठबंधन से स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन अब सपा की ओर से प्रत्याशी घोषित करने के बाद खबरों पर विराम लग गया और अब अकेले चुनाव मैदान में मौर्य ने उतरने की तैयारी कर ली।
चंद्रशेखर रावण को मौर्य का समर्थन
इधर, नगीना सीट से मौर्य ने आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को समर्थन देने का ऐलान किया है। जिसका चंद्रशेखर आजाद ने स्वामी प्रसाद मौर्य एक इस फैसले का स्वागत किया है और उन्होंने धन्यवाद दिया।












Click it and Unblock the Notifications