स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई विधायक सपा में शामिल, सैकड़ों समर्थकों के साथ ज्वाइन की पार्टी

भाजपा छोड़ने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी, भगवती सागर, विनय शाक्य, रोशन लाल वर्मा, मुकेश वर्मा, बृजेश कुमार प्रजापति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

लखनऊ, 14 जनवरी: योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी शामिल हो गए हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ धर्म सिंह सैनी, भगवती सागर और बृजेश कुमार प्रजापति भी शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। सभी नेता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में लखनऊ में पार्टी में शामिल हुए। सभी नेताओं ने हाल ही में भारतीय जनता छोड़ी है।

 Akhilesh Yadav

बीते कई दिनों से सत्तारूढ़ भाजपा से इस्तीफों का दौर चल रहा था। जिसके बाद आज ये नेता मुख्य विपक्षी दल सपा में चले गए। सपा में शामिल होने वालों में नेताओं में बीजेपी से आए पडरौना विधायक और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, बेहट विधायक और पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी, बिल्हौर से विधायक भगवती सागर, शाहजहांपुर विधायक-रोशन लाल वर्मा, सिकोहाबाद विधायक- डॉ मुकेश वर्मा, बांदा विधायक- बृजेश कुमार प्रजापति, बिधुना विधायक- विनय शाक्य हैं।

अपना दल छोड़ने वाले सिद्धार्थनगर विधायक अमर सिंह ने भी सपा ज्वाइन कर ली है। इनके अलावा पूर्व मंत्री राम भारती, विद्रोही धनपत मौर्य, ध्रुवराम चौधरी और अयोध्या प्रसाद पाल भी सपा में आ गए हैं। पूर्व विधायक अली यूसुफ, नीरज मौर्य बलराम सैनी और राजेंद्र प्रसाद सिंह पटेल भी सपा में चले गए हैं।

भाजपा के खात्मे का शंखनाद

Recommended Video

    Swami Prasad Maurya हुए सपा में शामिल, CM Yogi और BJP पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी

    स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज भाजपा के खात्मे का शंखनाद बज गया है। भाजपा ने देश और प्रदेश की जनता को गुमराह कर उनकी आंखों में धूल झोंकी है और जनता का शोषण किया है। अब भाजपा का खात्मा करके उत्तर प्रदेश को भाजपा के शोषण से मुक्त कराना है।

    धर्म सिंह सैनी ने सपा में जाने पर कहा, पिछले 5 सालों में पिछड़ों, दलितों का राजनीतिक, आर्थिक, रोजगार और आरक्षण के क्षेत्र में पूरी तरह से शोषण हुआ। इसे देखते हुए हम पिछड़े, ​दलित वर्ग के लोग मकर संक्रांति के समय समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

    यूपी में सात चरण में चुनाव

    उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए फिलहाल चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा 20 फरवरी, चौथा 23 फरवरी, पांचवा 27 फरवरी, छठा चरण तीन मार्च और आखिरी चरण में 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी और नतीजों का ऐलान होगा। उत्तर प्रदेश में इस समय बीजेपी की सरकार और समाजवादी पार्टी मुख्य विपक्षी दल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+