सुरेश राणा ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा - मंदिर में पूजा ऐसे करते हैं जैसे किसी मस्जिद में नमाज अदा कर रहे हों
लखनऊ, 4 सितंबर: उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री और बीजेपी नेता सुरेश राणा ने राम मंदिर की राजनीति को लेकर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। राना ने साफ तौर पर कहा की आज विपक्ष के सभी नेता मंदिरों के चक्कर लगा रहे हैं और उनकी रैलियों में जय श्रीराम के नारे लग रहे हैं यह भाजपा और योगी सरकार की नीतियों की जीत है। उन्होंने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि हमें तो हैरानी उन तस्वीरों को देखकर होती है जब विपक्ष के लोग मंदिर में पूजा करने जाते हैं लेकिन मंदिर में पूजा कैसे करते हैं यह भी नहीं पता है। कुछ लोग तो मंदिर में ऐसे बैठते हैं जैसे किसी मस्जिद में नमाज अदा कर रहे हों।

यूपी के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने वन इंडिया डॉट कॉम से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। बातचीत के दौरान राणा ने कोरोना वायरस सहित कई मुद्दों पर विस्तार से बात की और विपक्ष पर गई थी कि हमले भी किए।
सवाल- यूपी के सियासी माहौल में आज विपक्ष भी बीजेपी को उसी के हथियार से काटने पर अमादा है। विपक्ष की रैलियों में जय श्रीराम के नारे लग रहे हैं और उनके नेता मंदिरों के चक्कर काट रहे हैं। इसको आप किस तरह से देखते हैं ?
जवाब- देखिए यह सब समय का खेल ही है कि जो लोग कभी राम और राम सेतु के होने और उसके अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा कर रहे थे आज वह लोग मंदिरों के चक्कर काट रहे हैं। कोई अयोध्या जा रहा है कोई शाकुंभरी देवी जा रहा है। अब इनको राम की अहमियत समझ आ गई। यह एक तरह से योगी सरकार और मोदी सरकार की नीतियों की जीत है। जो लोग उसको स्वीकार कर रहे हैं। हमें तो यार देखकर ताज्जुब होता है कि जो लोग मंदिरों में चक्कर लगा रहे हैं उनको दर्शन करने का सलीका भी नहीं पता है। वह मंदिर में पूजा करने के लिए ऐसे बैठते हैं जैसे किसी मस्जिद में नमाज अदा कर रहे हैं।
सवाल- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचे, इसको आप किस तरह से देखते हैं ?
जवाब- पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बीजेपी के नेता होने के साथ ही राम मंदिर के नायक भी रहे हैं। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए अखिलेश यादव नहीं पहुंचे यह उनका अपना व्यक्तिगत मामला है लेकिन हम केवल इतना कहना चाहेंगे की एक राजनीतिक व्यक्ति को हमेशा बड़े मन से राजनीति करनी चाहिए। भाजपा के नेता हर मुद्दे को केवल राजनीतिक चश्मे से नहीं देखते बल्कि मानवता और नैतिकता का भी हमेशा ख्याल रखते हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कई बार मुलायम सिंह जी का हालचाल ले चुके हैं। राजनीति में बड़ों का सम्मान करने से कोई छोटा नहीं हो जाता।

सवाल-अखिलेश यादव ने हाल ही में मुख्तार अंसारी के भाई को सपा में शामिल करवाया है। क्या आपको ऐसा लगता है कि वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं ?
जवाब- योगी आदित्यनाथ की सरकार पिछले 4 सालों से लगातार अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। करोड़ों रुपए की संपत्ति है जप्त की गई है। आप जिन लोगों को सपा में शामिल कराने की बात कर रहे हैं वह लोगों को लेकर कभी खुद ही अखिलेश ने सवाल खड़ा किए थे। लेकिन सत्ता के लालच में अब सपा को दागियों और अपराधियों से भी परहेज नहीं। वह लोग हैं जो सीआरपीएफ कैंप पर हमला करने वालों को छुड़ाने की बात करते हैं। लखनऊ में जब एटीएस में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की थी यह लोग उनके समर्थन में भी खड़े हो गए थे और उसके बाद सपा की रैलियों में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने शुरू हुए थे। आखिर वे कौन लोग हैं और क्या चाहते हैं। उसको बताना ही पड़ेगा।

सवाल- सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने का दावा कर रही है लेकिन विपक्ष यह आरोप लगा रहा है कि किसान नहीं खुद मंत्रियों की आमदनी दोगुनी हो रही है ?
जवाब- विपक्ष बिल्कुल हताश और निराश है। उसके पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। यूपी में जब बीजेपी की सरकार बनी थी उसके बाद कैबिनेट की पहली बैठक से लेकर आज तक किसानों के हितों के लिए सरकार ने बहुत कदम उठाया है। पिछली सरकारों की तुलना में इस सरकार में गन्ना किसानों का बकाया का भुगतान किया गया है। पिछले साल के 4 सालों में अब तक 112000 करोड़ का भुगतान हो चुका है। सपा और बसपा की सरकारों में दिन चीनी मिलों को बंद किया गया था, उसको शुरू कराने का काम योगी आदिनाथ आदित्यनाथ की सरकार ने किया है। हा कि 35000लोगो को रोजगार दिया गया। योगी सरकार में बंद चीनी मिलों को चालू कराया गया है। सुरेश राणा ने कहा कि 4289 लाख टन इस सत्र में गन्ने की रिकॉर्ड पेराई हुई है। प्रदेश के पहले 20 लाख हेक्टेयर गन्ना की बोआई होती थी अब 28 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में बुआई की जा रही है। यानी ₹8 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications