Mukhtar Ansari News: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की रिट याचिका की खारिज
Mukhtar Ansari Latest News Uttar Pradesh: मुख़्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की रिट याचिका खारिज कर दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने मुख्तार की मौत की जांच से जुड़ी एफआईआर व एसआईटी की मांग भी ठुकरा दी है।
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी मामले में उमर अंसारी की तरफ दायर की गई याचिका की सुनवाई करते हुए कहा कि यह हस्तक्षेप योग्य मामला नहीं है।

UP News: सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के उपयोग के लिये वसूला गया 4.24 करोड़ रुपए का जुर्माना, प्रदेश में है बैन
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद जहां मुख्तार अंसारी परिवार के हाथ निराशा लगी वहीं योगी सरकार के लिए यह सकारात्मक है। योगी सरकार ने माफियाओं को लेकर जिस तरह से कार्रवाई की है वह अपराध और अपराधियों के लिए सकारात्मक कदम साबित हो रहा है।
मुख़्तार अंसारी मामले में प्रदेश सरकार की सशक्त पैरवी से मुख्तार को आठ मामलों में सजा हुई। मुख्तार अंसारी की 28 मार्च 2024 को बांदा जेल में इलाज के दौरान मौत हुई थी।
मुख्तार अंसारी, जो कि गाजीपुर जनपद के कस्बा मोहम्मदाबाद का निवासी था, पर हत्या, अपहरण, वसूली, गैंगस्टर एक्ट, एनएसए समेत 65 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वर्ष 1986 से अपराध जगत में सक्रिय मुख्तार ने साधु सिंह गैंग से मिलकर कई बड़े अपराध किए और राजनीति के माध्यम से भी अपनी आपराधिक गतिविधियों को संरक्षण देने की कोशिश की। उसके खिलाफ रूगटा हत्याकांड, जेलर हत्या मामला और कृष्णानंद राय की हत्या जैसे कई सनसनीखेज मामले दर्ज हैं। मुख्तार अंसारी की 28 मार्च 2024 को बांदा जेल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications