यूपी में मंत्री जी की होती है पूजा, गाते हैं उनके नाम की चालीसा

लखनऊ। अक्सर अपने बयानों की वजह से विवाद में रहने वाले उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया इस बार अलग वजह से चर्चा में हैं। दरअसल ओम प्रकाश राजभर को उनके समर्थक धर्मपुरा गांव में किसी भगवान से कम नहीं मानते हैं और बकायदा उनकी पूजा करते हैं। सुखपुरा इलाके में राजभर के कुछ समर्थक उनकी तस्वीर को घर में रखते हैं और वह ओमप्रकाश चालीसा का पाठ करते हैं।

मंदिर में गाते हैं ओम प्रकाश चालीसा

मंदिर में गाते हैं ओम प्रकाश चालीसा

ओम प्रकाश राजभर के समर्थकों का कहना है कि वह हफ्ते में एक बार इकट्ठा होते हैं और घर में उनकी तस्वीर को रखते हैं और ओमप्रकाश चालीसा का पाठ करते हैं। इस चालीसा की धुन को भी इन्ही लोगों ने बनाया है, जिसे सब मिलकर एक साथ गाते हैं। समर्थकों का कहना है कि वह गांव में बने काली मंदिर में हर हफ्ते इकट्ठा होते हैं और यहां उनकी मूर्ति लगाते हैं और इस बात की प्रार्थना करते हैं कि वह एक दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें।

इसमे कुछ भी गलत नहीं- राजभर

इसमे कुछ भी गलत नहीं- राजभर

राजभर समर्थक सुगरी देवी से जब पूछा गया कि आप ऐसा क्यों करती हैं तो उन्होंने बताया कि वह गरीबों के लिए भगवान हैं औह वह उनके सच्चे समर्थक हैं। दूसरी समर्थक अजनाता देवी का कहना है कि ओम प्रकाश हर किसी की मदद करते हैं और वह शराब बंदी का समर्थन करते हैं, मैं प्रार्थना करती हूं कि वह मुख्यमंत्री बने। वहीं जब इस बाबत खुद ओम प्रकाश राजभर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसमे कुछ भी गलत नहीं है।

सरकार के खिलाफ देते हैं बयान

सरकार के खिलाफ देते हैं बयान

राजभर ने कहा कि जो व्यक्ति लोगों के लिए अच्छा काम करता हैगरीब उसे पलकों पर बैठाकर रखते हैं और उसे अपना भगवान मानते हैं। गौरतलब है कि राजभर की पार्टी प्रदेश में भाजपा की सहयोगी दल है। लेकिन बावजूद इसके राजभर अक्सर सरकार के खिलाफ बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। उन्होंने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाया है कि यह सरकार पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रही है। उन्होंने ब्यूरोक्रेसी में भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया था। राजभर ने कहा था कि ब्यूरोक्रेसी में भ्रष्टाचार की वजह से भाजपा को उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री आवास योजना से बने हर घर में टाइल्स पर लगेगी पीएम मोदी और सीएम चौहान की फोटो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+