मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: सुनील राठी को लखनऊ में नहीं, अब इस जेल में किया जायेगा शिफ्ट

लखनऊ। पूर्वांचल के कुख्यात डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्यारोपी सुनील राठी को अब लखनऊ की जेल में नहीं, बल्कि फतेहगढ़ की जेल में शिफ्ट किया जायेगा। इसके लिए शासन के संयुक्त सचिव ने कारागार प्रशासन के लिए आदेश जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि सुनील राठी को भारी सुरक्षा बल के बीच शनिवार को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल ले जाया जाएगा।

sunil rathi may shifted to baghpat jail to fatehgarh central jail

9 जुलाई को बागपत जेल में पूर्वांचल के कुख्यात डॉन मुन्ना बजरंगी की सुनील राठी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बजरंगी की हत्या के बाद अब सुनील राठी की जान को खतरा बताते हुए प्रशासन ने शासन को एक पत्र भेजा था। शासन के संयुक्त सचिव सूर्य प्रकाश सिंह सेंगर ने कारागार प्रशासन को प्रशासनिक आधार पर केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ में स्थानान्तरित करने की स्वीकृति प्रदान की है।

sunil rathi may shifted to baghpat jail to fatehgarh central jail

भारी सुरक्षा बल के बीच होगा शिफ्ट
सुनील राठी की हत्या होने की आशंका के चलते उसे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बागपत जेल से लखनऊ जेल शिफ्ट किया जायेगा। सुरक्षा व्यवस्था में बज्र वाहन और भारी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ लेकर जाने के निर्देश दिए हैं।

सुनील और मुन्ना बजरंगी का क्राइम का तरीका एक
गैंगस्टर सुनील राठी के आपराधिक इतिहास को देखें तो उस पर 25 से 30 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें ज्यादातर मुकदमे रंगदारी वसूली और हत्या के हैं। जाहिर है सुनील और मुन्ना बजरंगी के क्राइम करने का तरीका एक जैसा ही है। सुनील पर भी व्यपारियों से हफ्ता वसूली, रंगदारी और हत्या कराने के कई मामले दर्ज हैं। वहीं मुन्ना बजरंगी भी रंगदारी और सुपारी लेकर हत्या करने में माहिर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+