मां-बाप को मिली बेटे के प्यार की सजा, रिश्ता तय करने के बहाने बुला दी दर्दनाक मौत

सुलतानपुर। प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में ऑनर किलिंग की एक दर्दनाक कहानी सामने आई है। आरोप है की प्रेमिका के घर वालों ने शादी तय करने के बहाने प्रेमी के मां-बाप को अपने घर बुलाया और फिर मां को अधमरा कर उसे मालगाड़ी के डिब्बे में तो पिता की लाश को गांव के बगल एक पुलिया के नीचे डाल दिया था। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर, प्रेमिका के चार करीबियों को हिरासत में लिया, उनसे पूछताछ जारी है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि 29 अप्रैल को जीआरपी पुलिस को घायलावस्था में एक महिला मालगाड़ी में मिली थी, उसे इलाज के लिए डिस्ट्रिक्ट हास्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान महिला की 30 अप्रैल को मौत हो गई। ये खबर प्रकाशित होने के बाद महिला की पहचान मंजू पत्नी सुनील कुमार पाण्डेय निवासी कुड़वार थाने के सरैया पूरे बिसेन गांव के रूप में हुई। इसी क्रम में सुनील कुमार पाण्डेय की लाश 3 अप्रैल को गांव के पास पुलिया के नीचे से बरामद हुई।

एक महीने तक लापता रहे प्रेमी युगल

एक महीने तक लापता रहे प्रेमी युगल

एसओ कुड़वार नंद कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक सुनील कुमार पाण्डेय के बेटे रिंकू उर्फ अश्वनी पाण्डेय का चचेरी बहन प्रतिमा पाण्डेय के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 15 मार्च को वो उसे लेकर हरियाणा भाग गया था। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर धारा 366 के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी और ठीक एक माह बाद 15 अप्रैल को पुलिस ने युवती को बरामद कर उसका मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार मेडिकल में युवती बालिग पाई गई और कोर्ट में युवती ने प्रेमी के साथ रहने की बात रखी। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को बस पर बैठाकर दिल्ली भेज दिया था।

प्रेमिका के चार रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पुलिस ने किया पूछताछ

प्रेमिका के चार रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पुलिस ने किया पूछताछ

इसी क्रम में 29 अप्रैल को प्रेमिका के पिता काशी प्रसाद पाण्डेय ने रिंकू के पिता सुनील पाण्डेय को घर बुलाया। सुनील के जाने के बाद कुछ देर बाद उनकी पत्नी मंजू भी पति की तलाश में काशी के घर पहुंच गई थी, यहां से सुनील और उनकी पत्नी मंजू को बदमाशों ने अगवा कर लिया। घटना के बाद पुलिस ने मृतक सुनील के ससुर राजमणि पाठक निवासी पूरे धरमण्डल सोहगौली ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। इसके बाद कुड़वार पुलिस ने लाश मिलने के बाद मुकदमे को हत्या में तब्दील करते हुए प्रेमिका के करीबी रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। एसओ ने बताया कि काशी पाण्डेय, उनके चारे बेटों आशीष, दीपू और दो अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+