रईस में सनी लियोनी के ठुमके देख बेकाबू हुए दर्शक, फाड़ डाला पर्दा

शाहरूख खान की रईस फिल्म के 'लैला ओ लैला' गाने पर दर्शकों ने पर्दे के पास जाकर ठुमके लगाए और नाचते-नाचते पर्दा फाड़ डाला।

सुल्तानपुर। थिएटर देखने वाले दर्शकों की दिवानगी इस कदर बढ़ गई कि उन्होंने सिनेमा हॉल का पर्दा तक फाड़ डाला। सुल्तानपुर शहर के शुभम थियेटर में शाहरूख खान की रईस फिल्म को देखने पहुंचे दर्शकों ने फुल इंज्वाय करते हुए जमकर ठुमके लगाए। दरअसल, फिल्म के गाने 'लैला ओ लैला' पर दर्शकों ने सनी लियोनी के साथ-साथ ठुमके लगाए और साथ ही नाचते-नाचते पर्दे को भी फाड़ डाला। ये भी पढे़ं: ट्विटर यूजर बोले, सुशांत ने तो बड़े होकर नाम बड़ा करना की जगह छोटा कर दिया

 VIDEO: रईस की लैला के लिए मतवाले हुए दर्शक, फाड़ दिए पर्दे

जानकारी के मुताबिक शुभम थियेटर में शाहरुख खान की रईस फिल्म के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जमा थी। पर्दे पर चल रही फिल्म में लैला ओ लैला गाना जैसे ही आया। वहीं, हॉल में मौजूद एक दर्शक पर्दे के पास जाकर नाचने लगा। ऐसे में उसे नाचता हुआ देखकर बाकी के दर्शक भी पर्दे के पास पहुंचकर ठुमके लगाने लगे। वहीं, हॉल में मौजूद बाकी के दर्शकों के मुताबिक, पर्दे के पास नाचते हुए उन्होंने पर्दा फाड़ डाला।

इस बात की ख़बर होने के बाद टॉकीज के मैनेजर ने पुलिस को मामले की सूचना दी। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई दशकों को गिरफ्तार कर उन्हें पुलिस स्टेशन ले गई। इंचार्ज एस.के राठौड़ ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों का चालान कर शांति भंग करने के चलते उनको जेल भेज दिया गया है। ये भी पढे़ं: राजपूत सभा की 'पद्मावती' बनने देने की शर्त, फिल्म का नाम बदलो और रिलीज से पहले हमारी इजाजत लो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+