राजपूत सभा की 'पद्मावती' बनने देने की शर्त, फिल्म का नाम बदलो और रिलीज से पहले हमारी इजाजत लो
राजपूत सभा नाम के संगठन का कहना है कि अगर भंसाली फिल्म को आगे बनाना चाहते हैं तो फिल्म का नाम बदल लें और रिलीज करने से पहले उनके संगठन की इजाजात लें।
नई दिल्ली। फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग के दौरान शुक्रवार को संजय लीला पर हमला कर शूटिंग रुकवाने वाले करनी सेना नाम के संगठन के बाद अब राजपूत सभा ने फिल्म को लेकर कुछ और नई मांग की हैं। राजपूत सभा नाम के संगठन का कहना है कि अगर भंसाली फिल्म को आगे बनाना चाहते हैं तो फिल्म का नाम बदल लें। संगठन ने कहा कि रिलीज करने से पहले राजपूत सभा को फिल्म दिखाई जाए और सभा की इजाजत के बाद ही फिल्म रिलीज की जाए। साथ ही सभा ने शर्त रखी कि फिल्म में अलाउद्दीन और पद्मावती के बीच कोई अतंरंग दृश्य ना दिखाया जाए। संगठन ने धमकी दी कि अगर निर्देशक इसके लिए तैयार नहीं होते हैं तो फिल्म नहीं बनने दी जाएगी।

आपको बता दें कि फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग राजस्थान के नाहरगढ़ फोर्ट में कर रहे थे। बीते शुक्रवार को उनके साथ वहां मारपीट और बदसलूकी की गई, जिसके बाद उन्होंने शूटिंग रोक दी है। करणी सेना नाम के सगंठन के लोगों ने भंसाली के साथ बदतमीजी की और शूटिंग के लिए रखे उपकरणों और स्पीकर वगैरह को तोड़ दिया। संगठन का आरोप है कि भंसाली की फिल्म में इतिहास से जुड़े तथ्यों और रानी पद्मावती की छवि को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। संगठन को अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच कथित रूप से फिल्माए जा रहे लव सीन पर आपत्ति है। हालांकि इतिहासकारों का कहना है कि पद्मावती फिक्शन कैरक्टर है और उसका इतिहास से कोई ताल्कुक नहीं है।
भंसाली पर हमले से गुस्से में बॉलीवुड
संजय लीला भंसाली पर हमले और फिल्म ना बनाए दिए जाने की धमकियों पर बॉलीवुड कड़ा एतराज जता रहा है। सुशांत सिंह राजपूत ने इस संगठन से विरोध स्वरूप ट्विटर पर अपने नाम से राजपूत हटा लिया तो दूसरे लोगों ने भी जमकर विरोध किया है। 'पद्मावती' में काम कर रहे रणवीर और दीपिका भी ट्वीट कर घटना पर दुख जता चुके हैं। दीपिका ने ट्वीट कर कहा कि जो कुछ हुआ उससे मुझे दुख हुआ है। मैं घटना से सदमे में हूं। फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का रोल कर रहे रणवीर सिंह ने ट्वीट कर कहा कि संजय लीला भंसाली भारत के बेहतरीन फिल्म निर्देशकों में से एक हैं और वो किसी की भावनाओं को आहत नहीं करेंगे। भंसाली के समर्थन में शाहिद कपूर, सोनम कपूर, जावेद अख्तर समेत कई फिल्मी हस्तियों ने घटना पर दुख और गुस्सा जाहिर किया है।
-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications