CG: बीजापुर नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF के 5 जवान जख्मी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित बीजापुर के तर्रेम थाना क्षेत्र में नक्सली मोर्चे पर तैनात सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों के लगाए आईडी की जद में आ गए हैं। आईईडी विस्फोट होने से 5 जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ब्लास्ट में घायल होने की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की है।
आईईडी डिफ्यूज करते वक्त हुआ विस्फोट जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र में यह आईईडी विस्फोट हुआ है।आज रविवार की तड़के चिन्नागेलूर सीआरपीएफ कैम्प से सीआरपीएफ के जवान एरिया डोमिनेशन के लिए क्षेत्र में निकले हुए थे।

इसी बीच चिन्नागेलूर सीआरपीएफ कैम्प से लगभग 350 मीटर की दूरी पर नक्सलियों का लगाया आईईडी बम मिला। सुरक्षाकर्मियों की एक टीम आईईडी को खोजकर उसे नष्ट करने में जुटी हुई थी, तभी सुरक्षाकर्मियों ने प्रेशर आईईडी से जुड़ा एक तार देखा। जवान जब तार से जुड़े बम की तलाश कर रहे थे, तब उसमें विस्फोट हो गया और 5 जवान घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि सभी घायल जवान खतरे से बाहर हैं। घायलों में सीआरपीएफ 153वीं बटालियन के जवान हैं।इनमे एसी साकेत, इंस्पेक्टर संजय, सिटी/डीएच पवन कल्याण, सिटी/ जीडी लोचन मोहता और सीटी/जीडी डुले राजेन्द्र शामिल हैं।
बीजापुर एएसपी चंद्रकांत गवर्णा ने इस घटना की पुष्टि की है। डिमाईनिंग के बीच आईडी डिफ्यूज करते वक्त ब्लास्ट होने से 5 जवानों को सामान्य चोटें आई है। घायल जवानों को प्राथमिक इलाज के बाद उचित इलाज के लिए बीजापुर जिला मुख्यालय लाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। घायल जवानों कों रायपुर हेलीकाप्टर से भेजे किये जाने की तैयारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications