Sudan conflict: UP में ऑपरेशन कावेरी के तहत कितने लोगों की हुई घर वापसी, क्या हैं सरकार के दावे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो लगातार सूडान में फंसे नागरिकों को लाने का प्रयास जारी रखें और लखनऊ आने के बाद बसों के माध्यम से उन्हें उनके घरों तक पहुंचाया जाए।

योगी आदित्यनाथ

Sudan conflict: उत्तर प्रदेश सरकार ने 'ऑपरेशन कावेरी' के जरिए राज्य के 391 लोगों को सूडान से सुरक्षित निकाला गया है। सीएम द्वारा उन्हें उनके गृह जिलों में वापस भेजने के लिए बसों की व्यवस्था की गई थी। इस अधियान से जुड़े अधिकारियों की माने तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश शासन के अधिकारी लगातार विदेश मंत्रालय की टीम के साथ संपर्क में बनी हुए हैं।

सूडान में फंसे लोगों पर यूपी सरकार की नजर

उत्तर प्रदेश के पुरुषों का एक समूह जिन्हें सूडान से बचाया गया था अफ्रीकी देश में हिंसा भड़कने के बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन कावेरी शुरू किया जिसके तहत अब तक 2700 भारतीयों को वापस घर लाया जा चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सूडान-लौटने वालों को उनके गृह जिलों में वापस भेजने के लिए बसों की व्यवस्था की गई थी।

इतने लोगों को सूडान से बाहर निकालने में मिली सफलता

जानकारी के अनुसार, बचाए गए लोगों में लखनऊ के 67, देवरिया के 61, गोरखपुर के 46, कुशीनगर के 38, कुशीनगर के 33, आजमगढ़ के 29, गाजीपुर के 15, कानपुर के 11, बस्ती के नौ और वाराणसी के आठ लोग शामिल हैं। सीएम व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे थे।

अधिकारियों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश शासन के अधिकारी लगातार विदेश मंत्रालय की टीम के साथ संपर्क में बनी हुई है। सीएम का स्पष्ट निर्देश है कि यूपी के जो भी नागरिक सूडान से लौट रहै हैं, उनको ससम्मान रिसीव करने के बाद उनके भोजन-नाश्ते की उत्तम व्यवस्था करते हुए सुविधाजनक साधन से घर तक पहुंचाया जाए। इसी क्रम में रेस्क्यू कर वाया जेद्दा दिल्ली लाए गए यूपी के नागरिकों को अलग-अलग एसी बसों और फिर लक्जरी गाड़ियों से उनके घर पहुंचाया गया।

सूडान में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए चल रहा ऑपरेशन कावेरी

ऑपरेशन कावेरी सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया एक बचाव अभियान है। इसे सूडान में संकट के जवाब में 24 अप्रैल, 2023 को लॉन्च किया गया था। ऑपरेशन का उद्देश्य युद्धग्रस्त देश में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूडान में करीब 2,800 से 3,000 भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन अभियान की निगरानी कर रहे हैं। मंत्री वर्तमान में प्रयासों की निगरानी के लिए जेद्दा में मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+