UPPCS 2022 में टॉप-10 में सिर्फ 2 लड़के: एक ट्यूबवेल ऑपरेटर का बेटा, दूसरे ने छोड़ी थी CRPF की नौकरी
UPPSC PCS 2022 Success Story kumar gaurav and sandeep kumar tiwari: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल टॉप-10 में सिर्फ दो लड़के हैं।

UPPSC PCS 2022 Success Story kumar gaurav and sandeep kumar tiwari: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस 2022 के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए हैं। यूपी पीसीएस परीक्षा -2022 के रिजल्ट आते ही सोशल मीडिया पर टॉपर्स की सफलता की कहानी चर्चाओं में है। इस बार यूपी पीसीएस परीक्षा -2022 में टॉप-10 में 8 महिलाएं और सिर्फ दो पुरुष हैं। टॉप-10 में अंबेडकर नगर के कुमार गौरव रैंक-5 पर हैं और दसवें नंबर पर गोंडा के संदीप कुमार तिवारी हैं।
कुमार गौरव (रैंक-5) और संदीप कुमार तिवारी (रैंक-10) ऐसे दो कैंडिडेट्स हैं, जिन्होंने टॉप-10 में जगह बनाई है। इन दोनों कैंडिडेट्स की सक्सेस स्टोरी वायरल हो रही है। पीसीएस-2022 की परीक्षा में पांचवा स्थान हासिल करने वाले कुमार गौरव शाहजहांपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी हैं। कुमार गौरव मूलरूप से अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं।
वहीं गोंडा जिले के मनकापुर क्षेत्र के हरनाटायर गांव के रहने वाले संदीप कुमार तिवारी ने पीसीएस की परीक्षा में दसवां स्थान हासिल किया है। संदीप तिवारी का चयन एसडीएम पद पर हुआ है।
यूपी पीसीएस रिजल्ट -2022: कुमार गौरव (रैंक-5) की सक्सेस स्टोरी
शाहजहांपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमार गौरव ने UPPSC PCS की परीक्षा में 5वां रैंक हासिल किया है। मूलरूप से अंबेडकर नगर के भवानी गांव के रहने कुमार गौरव ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से की पढ़ाई की है। उसी दौरान उन्हें सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट की नौकरी भी मिली थी। लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया था और पढ़ाई में लगे रहे।
कुमार गौरव के पिता का नाम चंद्र प्रकाश द्विवेदी है, जो कि एक रिटायर ग्राम विकास अधिकारी हैं। वहीं इनकी मां शकुंतला देवी गृहिणी हैं। गौरव ने अपनी स्कूली शिक्षा गांव से पूरी की थी और इंदईपुर इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट पास की। उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और मास्टर जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से की।

उसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में हिंदी साहित्य में पीएचडी की। इसी दौरान उनको 2016 में CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट की नौकरी मिली थी लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा कर पढ़ाई जारी रखी। इसके बाद तीन साल उनके लिए मुश्किल भरे रहें। उसके बाद उनका सेलेक्शन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ।
जैसे ही उन्होंने नायब तहसीलदार के पद पर काम करना शुरू किया। इसके बाद उन्हें फिर शाहजहांपुर में BSA का पद मिला। लेकिन अब उनका पीसीएस में चयन हो गया है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को देते हैं। कुमार गौरव ने कहा कि पीसीएस की नौकरी को ज्वाइन करेंगे।
यूपी पीसीएस रिजल्ट -2022: संदीप कुमार तिवारी (रैंक-10)
गोंडा जिले के मनकापुर क्षेत्र के हरनाटायर गांव के निवासी संदीप कुमार तिवारी को यूपी पीसीएस 2022 में 10वां रैंक मिला है। संदीप तिवारी का चयन एसडीएम के पद के लिए हुआ है। संदीप कुमार के पिता का नाम शिव कुमार तिवारी है। जो सिंचाई विभाग में ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं।
इससे पहले संदीप तिवारी का 2021 में भी चयन हुआ था और वह 158वीं रैंक पर थे। उनका सलेक्शन एसीआर कोऑपरेटिव पद पर हुआ था।

संदीप तिवारी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई स्थानीय सरस्वती ज्ञान मंदिर से की है। दसवीं मनकापुर के एपी इंटर कॉलेज और 12वीं की पढ़ाई अयोध्या के सरस्वती विद्या मंदिर से की है। इसके बाद संदीप ने मेरठ के आईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज से साल 2013 में कंप्यूटर साइंस से बीटेक की पढ़ाई की। इसके बाद वह सिविल सर्विस की तैयारी में जुट गए।
2021 में 158वीं रैंक आने के बाद भी संदीप ने कोशिश करना नहीं छोड़ा और फिर से UP PSC की परीक्षा दी और 10वां रैंक हासिल किया। संदीप अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications